scriptबिना मास्क पहने ऑटो में सफर कर रहे यात्रियों से रिसाली निगम ने वसूला जुर्माना, दबंगई करने वाले दुकान संचालक को दी समझाइश | Risali municipal Corporation fined for not applying mask | Patrika News
भिलाई

बिना मास्क पहने ऑटो में सफर कर रहे यात्रियों से रिसाली निगम ने वसूला जुर्माना, दबंगई करने वाले दुकान संचालक को दी समझाइश

ऑटो सवार यात्री बिना मास्क सफर कर रहे थे। टीम में शामिल निगम के पंकज भगत व अविनाश खुटेल ने 800 रुपए जुर्माना वसूल किया।

भिलाईDec 03, 2020 / 02:06 pm

Dakshi Sahu

बिना मास्क पहने ऑटो में सफर कर रहे यात्रियों से रिसाली निगम ने वसूला जुर्माना, दबंगई करने वाले दुकान संचालक को दी समझाइश

बिना मास्क पहने ऑटो में सफर कर रहे यात्रियों से रिसाली निगम ने वसूला जुर्माना, दबंगई करने वाले दुकान संचालक को दी समझाइश

भिलाई. कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे नगर निगम रिसाली के अधिकारियों से फैंसी स्टोर्स के संचालक ने हुज्जत की। अधिकारियों के चेतावनी के बाद भी दबंगई दिखाने पर घटना की शिकायत नोडल अधिकारी रमाकांत साहू से की। इसके बाद नेवई थाना को इसकी सूचना दी गई। रिसाली निगम की टीम ने ऑटो सवार यात्रियों से भी जुर्माना वसूल किया। अपर कलेक्टर व रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे द्वारा गठित टीम के प्रभारी अनिल मेश्राम सहयोगियों के साथ बुधवार स्टेशन मरोदा पहुंचे। यहां महालक्ष्मी श्रृंगार सदन के संचालक को बिना मास्क सामान बेचते देख समझाइश देने लगे। इस पर दुकान संचालक नियमों को नहीं मानने की बात कहते हुए दबंगई दिखाने लगा। जुर्माना राशि देने से भी इंकार कर दिया। निगम ने नेवई पुलिस को इसकी शिकायत करते हुए धारा 188 के तहत कार्रवाई करने पत्र लिखा है।
ऑटो सवारी से वसूला 800 रुपए जुर्माना
कोरोना संक्रमण को रोकने गठित टीम नेवई में अभियान चलाते यात्री वाहनों की जांच की। इस दौरान ऑटो सवार यात्री बिना मास्क सफर कर रहे थे। टीम में शामिल निगम के पंकज भगत व अविनाश खुटेल ने 800 रुपए जुर्माना वसूल किया। साथ ही मास्क का वितरण करते हुए बिना मास्क के घर से निकलने पर दोबारा जुर्माना वसूल किए जाने की चेतावनी दी।
व्यापारियों से वसूला 1100 जुर्माना
रिसाली निगम के अधिकारियों ने बुधवार को स्टेशन मरोदा में मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अधिकांश दुकान संचालक बिना मास्क पहने व्यापार कर रहे थे। निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने व्यापारियों से कुल 1100 रूपए जुर्माना वसूल कर मास्क का वितरण किया।

Home / Bhilai / बिना मास्क पहने ऑटो में सफर कर रहे यात्रियों से रिसाली निगम ने वसूला जुर्माना, दबंगई करने वाले दुकान संचालक को दी समझाइश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो