scriptसाइन करके ऑफिस से गायब रहते थे तीन कर्मचारी, रिसाली निगम आयुक्त ने थमाया नोटिस, तीन दिन के भीतर मांगा जवाब | Risali Nigam commissioner handed notice to three workers | Patrika News
भिलाई

साइन करके ऑफिस से गायब रहते थे तीन कर्मचारी, रिसाली निगम आयुक्त ने थमाया नोटिस, तीन दिन के भीतर मांगा जवाब

Risali municiapl corporation: अपर कलेक्टर व निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने ऐसे ही तीन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

भिलाईOct 29, 2020 / 04:31 pm

Dakshi Sahu

साइन करके ऑफिस से गायब रहते थे तीन कर्मचारी, रिसाली निगम आयुक्त ने थमाया नोटिस, तीन दिन के भीतर मांगा जवाब

साइन करके ऑफिस से गायब रहते थे तीन कर्मचारी, रिसाली निगम आयुक्त ने थमाया नोटिस, तीन दिन के भीतर मांगा जवाब

भिलाई. देर से दफ्तर आने और निर्धारित समय से पहले ही लौटने वालों पर रिसाली नगर निगम प्रशासन सख्ती बरत रहा हैं। अपर कलेक्टर व निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने ऐसे ही तीन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कर्मचारियों को नोटिस मिलने के तीन दिन भीतर लिखित में जवाब प्रस्तुत करना होगा। निगम आयुक्त व नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने स्वास्थ्य विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान कार्यालय में कर्मचारियों की मनमानी करने की बात सामने आई।
Read more: भिलाई के सूर्या मॉल को 29.86 लाख जमा करने निगम ने भेजा नोटिस, भुगतान नहीं किया तो होगी कुर्की …..

तीन कर्मचारियों को थमाया नोटिस
दरअसल कुछ कर्मचारी ड्यूटी समय के बाद आते हैं और हस्ताक्षर कर समय से पहले घर भी लौट जा रहे थे। इस पर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए स्वास्थ्य विभाग प्रभारी जगरनाथ कुशवाहा को तत्काल शो-कॉज जारी करने के निर्देश दिए। सहायक राजस्व निरीक्षक रामेश्वर डहरे,
पंप ऑपरेटस पुनीत बंजारे और सफाई मित्र शंभुलाल टंडन को नोटिस देते हुए 3 दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है।
पेंशन के लिए हितग्राही भटकते रहते हैं
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में योजना से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान खुलासा हुआ कि समय पर हितग्राहियों को मिलने वाली पेंशन अनियमित हैं। कई बार हितग्राही चक्कर लगाते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने पूछताछ की। तब खुलासा हुआ कि संबंधित कर्मचारी साइन करने के बाद जल्दी घर लौट जाते हैं। जिसके बाद लापरवाह कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो