scriptराहुल गांधी के दौरे का रूट चार्ट तैयार, दुर्ग से भिलाई तक करेंगे रोड शो… | Root chart ready for Rahul Gandhi's tour | Patrika News
भिलाई

राहुल गांधी के दौरे का रूट चार्ट तैयार, दुर्ग से भिलाई तक करेंगे रोड शो…

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आगमन को लेकर रूट चार्ट तैयार हो गया है।

भिलाईMay 15, 2018 / 04:21 pm

Dakshi Sahu

patrika
भिलाई. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आगमन को लेकर रूट चार्ट तैयार हो गया है। राहुल गांधी 18मई को दोपहर लगभग एक बजे नेहरू नगर बटालियन हेलीपेट पर उतरेंगे। हेलिकॉफ्टर वहां से वापस हो जाएगा। इधर राहुल गांधी फोरव्हीलर से वॉइस सेप ब्रिज से होकर मालवीय नगर चौक पहुंचेंगे। जहां चर्च तिराहा से दुर्ग स्टेडियम में पहुंचेगे। स्टेडियम के अंदर आयोजित सभा को संबोधित करेंगे इसके बाद गांधी चौक में महात्मा गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
राहुल गांधी काफिले के साथ वापस आकर पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। फिर चर्च रोड होते हुए रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इस बीच सड़क किनारे खड़े कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मिलते हुए फोर व्हीलर से रायपुर पहुंचेंगे। राहुल खुले वाहन में हाथ हिलाते हुए रोड किनारे कतारबद्ध खड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक 18 मई को दोपहर 1 बजे नेहरू नगर बटालियन हेलीपैट पर राहुल गांधी पहुंचेंगे जहां सांसद से लेकर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
ऐसा है रूट
बटालियन हेलीपेड से वाय शेप ब्रिज, मालवीय नगर चौक, राजेंद्र प्रसाद चौक, चर्च के सामने से स्टेडियम में प्रवेश। कार्यक्रम के बाद गौरव पथ से गांधी प्रतिमा चौक। गांधी और पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद फिर रोड शो शुरू होगा। सीधे जी ई रोड होते हुए पुन: ब्रिज से नेहरू नगर सुपेला चौक, पावर हाउस खुर्सीपार होते हुए रायपुर की ओर। राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए जिला पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम में जुट गई है।
इधर दुर्ग में राहुल गांधी की सभा से पहले मंगलवार को दुर्ग सांसद ताम्रध्वज साहू और एसपीजी की टीम ने तैयारियों का जायजा लिया। काफी हद तक वे तैयारियों से संतुष्ट नजर आए। एसपीजी की टीम ने जिला पुलिस से चर्चा कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की रूपरेखा तैयार की। सभा स्थल की व्यवस्था देखने के लिए सांसद ताम्रध्वज साहू के साथ, पूर्व मंत्री बीडी कुरैशी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू, पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे।
दुर्ग के साथ ही राहुल गांधी बिलासपुर में भी सभा लेंगे। इसके अलावा वे दुर्ग से रायपुर तक एक बाइक रैली में भी शामिल होंगे। राहुल गांधी के दौरे से पहले एसपीजी की टीम ने उन सभी स्थानों का दौरा किया, जहां राहुल गांधी जाएंगे। राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर एसपीजी की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ विचार-विमर्श किया। इस दौरान एसपी डॉ. संजीव शुक्ला, एएसपी शशिमोहन सिंह आदि मौजूद थे।

Home / Bhilai / राहुल गांधी के दौरे का रूट चार्ट तैयार, दुर्ग से भिलाई तक करेंगे रोड शो…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो