भिलाई. भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन गैस हादसे का शिकार हुए गणेश राम के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति और राशि देने से इंकार कर रहा था। इसके लिए परिवार को कोर्ट से रिश्ता साबित कर दस्तावेज मांग रहे थे। पत्रिका ने जब इस विषय को प्रमुखता से प्रकाशित किया। तब सेल चेयरमैन अनिल कुमार चौधरी ने इस मामले को खुद देखने का आश्वासन दिया। गुरुवार को प्रकरण में हस्ताक्षेप करते हुए उन्होंने बच्चों को अनुकंपा नियुक्ति, राशि, मेडिकल सुविधा से लेकर जिस आवास में रहते हैं, वहां रहने तक की सुविधा देने के रास्ते को साफ कर दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने शव को लेकर अंतिम रस्म अदा किया।