scriptखर्रा में युवक की लाश तालाब में मिलने से फैली सनसनी, हत्या कर फेंके जाने की आशंका | Sensation extends from the body of a young man | Patrika News
भिलाई

खर्रा में युवक की लाश तालाब में मिलने से फैली सनसनी, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

रानीतराई थाना के अंतर्गत ग्राम खर्रा में शुक्रवार की सुबह गांव के ही विनय वर्मा पिता अशोक वर्मा (उम्र 27 वर्ष) की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।

भिलाईMar 24, 2019 / 12:04 am

Dileshwar Chandrakar

bhilai

घटनास्थल पर जुटी भीड़। मौके पर पुलिस मौजूद।

रानीतराई. रानीतराई थाना के अंतर्गत ग्राम खर्रा में शुक्रवार की सुबह गांव के ही विनय वर्मा पिता अशोक वर्मा (उम्र 27 वर्ष) की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी होने पर तालाब में लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस से मिली जानकारी मृतक होलिका दहन की रात करीब ८.३० बजे के बीच से गायब था। रानीतराई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार युवक विनय वर्मा का होलिका दहन की रात तालाब के पास किसी से विवाद हो रहा था। गांव के कुछ लोगों ने विवाद होते सुना। इसकी जानकारी उसे बड़े पिता को हुई। उन्होंने चार अन्य लड़कों के साथ विनय को ढूढने की कोशिश की। विनय कही नही मिला। सभी लोग सोचने लगे कि होली है और बारिश भी हो रही है कहीं चला गया होगा बाद में कल सुबह लौट आएगा। सभी लोग पतासाजी कर लौट गए। जब गुरुवार को शाम तक युवक घर नही लौटा तो इसकी जानकारी मृतक विनय वर्मा के पिता व बड़े भाई को दी गई जो कि सभी लोग दुर्ग में होली मनाने गए थे।
मृतक होलिका दहन के दिन अकेला था। पिता अशोक वर्मा व उसका बड़े भाई विकास वर्मा घर पहुंचे। गुरुवार की रात्रि रानीतराई थाना में गुमशुदी दर्ज कराई।

शुक्रवार को सुबह महिलाओं ने देखा की तलाब की पानी मे कुछ उफला हुआ है जो किसी आदमी के सिर की तरह दिख रहा है। कुछ देर में साफ हो गया कि वह किसी की लाश है। वह लाश विनय कुमार का निकला जो होलिका दहन की रात से गायब था। इसकी जानकारी रानीतराई पुलिस को दी। रानीतराई टीआई लक्ष्मी जायसवाल घटना स्थल पहुंचे। पंचनामा कर शव को पीएम की पीएम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया।

जींस के जेब से मिले मोबाइल व कुछ रुपए
घटना स्थल पहुंचकर पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो मृतक जींस पहना हुआ था। शर्ट नही पहना था। शव की जांच किया गया तो उसके जीन्स की जेब से उसका मोबाइल गाड़ी की चाबी व कुछ रुपए मिले। मृतक विनय के परिजनों का कहना है कि विनय हिम्मती युवक था। उसे तैरना बखूबी आता था। वह युवक पानी मे कैसे डूबकर मर सकता है। कही ना कही किसी अज्ञात व्यक्तियों का हाथ है जो कि विनय को मार कर तालाब में फेंके हैं। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता चलेगा। उस आधार पर जांच की जाएगी।

Home / Bhilai / खर्रा में युवक की लाश तालाब में मिलने से फैली सनसनी, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो