scriptदुर्ग जिले में SI और थाने में ड्यूटी कर रहे प्रधान आरक्षक की कोरोना से मौत, पुलिस विभाग में हड़कंप | SI and head constable in Durg district die from Coronavirus | Patrika News
भिलाई

दुर्ग जिले में SI और थाने में ड्यूटी कर रहे प्रधान आरक्षक की कोरोना से मौत, पुलिस विभाग में हड़कंप

दुर्ग जिले में अब कोरोना मौत का दूसरा नाम बनते जा रहा है। बुधवार को एक एसआई और प्रधान आरक्षक की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। जिससे दो थानों में मातम पसरा रहा।

भिलाईSep 17, 2020 / 01:17 pm

Dakshi Sahu

दुर्ग जिले में SI और थाने में ड्यूटी कर रहे प्रधान आरक्षक की कोरोना से मौत, पुलिस विभाग में हड़कंप

दुर्ग जिले में SI और थाने में ड्यूटी कर रहे प्रधान आरक्षक की कोरोना से मौत, पुलिस विभाग में हड़कंप

भिलाई. दुर्ग जिले में अब कोरोना मौत का दूसरा नाम बनते जा रहा है। बुधवार को एक एसआई और प्रधान आरक्षक की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। जिससे दो थानों में मातम पसरा रहा। वहीं विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अजाक में पदस्थ एसआई और भ_ी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक की मौत के बाद उनका रैपिड टेस्ट किट से जांच किया गया। जिसमें दोनों कोविड पॉजिटिव मिले हैं।
ऑन ड्यूटी हेड कांस्टेबल की बिगड़ी तबीयत
भ_ी थाना टीआई भूषण एक्का ने बताया कि बुधवार को प्रधान आरक्षक फू लचंद भूआर्य ड्यूटी पर थे। थाने में बैठे हुए अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। तुरंत उनको बीएमशाह अस्पताल ले जाया गया। शाम 5 बजे उनकी मौत हो गई। जांच में रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया है। डॉक्टर का कहना है कि रैपिड टेस्ट करने पर कोरोना पॉजिटिव आया है। जिसके बाद थाने में पदस्थ अन्य लोगों को भी सर्तक कर दिया गया है। वहीं संपर्क में आए लोगों को जांच की सलाह दी गई है।
दो दिन पहले हुए थे अस्पताल में भर्ती
अजाक में पदस्थ एसआई आईआर साहू को बीएमशाह अस्पताल में दो दिन पहले तबीयत बिगडऩे पर भर्ती हुए थे। बुधवार को सुबह 11 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। रैपिड टेस्ट में वे भी कोविड पॉजिटिव मिले। एक दिन में दो पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत के बाद आईजी विवेकानंद सिन्हा, एसपी प्रशांत कुमार ठाकुर समेत अन्य अधिकारियों ने दु:ख व्यक्त किया है। साथ ही सभी को सुरक्षा के साथ ड्यूटी करने की हिदायत दी है। ताकि वे कोविड संक्रमण से बच सके।

Home / Bhilai / दुर्ग जिले में SI और थाने में ड्यूटी कर रहे प्रधान आरक्षक की कोरोना से मौत, पुलिस विभाग में हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो