scriptदेखी है ऐसी दबंगई, बिना एनओसी चला रहे थे क्रेशर, सरपंच को भी नोटिस | The crushers were running without NOC | Patrika News
भिलाई

देखी है ऐसी दबंगई, बिना एनओसी चला रहे थे क्रेशर, सरपंच को भी नोटिस

खनिज विभाग की टीम ने बुधवार मुढ़ीपार क्षेत्र में छापामार कर बिना एनओसी के संचालित पांच क्रेशर प्लांट को सील करने की कार्रवाई की है।

भिलाईDec 14, 2017 / 12:14 am

Satya Narayan Shukla

Mines department, Crusher plant, Stone crusher, Stone mines, Without NOC, Polluation control board
राजनांदगांव. मुढ़ीपार क्षेत्र में पर्यावरण से एनओसी लिए बिना ही क्रेशर प्लांट संचालन करने का मामला सामने आया है। संचालकों द्वारा नियम कानून को धता बताते हुए अवैध रुप से क्रेशर प्लांट संचालित किया जा रहा था। खनिज विभाग की टीम ने बुधवार मुढ़ीपार क्षेत्र में छापामार कार्रवाई कर बिना एनओसी के संचालित हो रहे पांच क्रेशर प्लांट को सील करने की कार्रवाई की है।
बड़ी संख्या में क्रेशर प्लांट व गिट्टी खदाने संचालित

मुढ़ीपार क्षेत्र में बड़ी संख्या में क्रेशर प्लांट व गिट्टी खदाने संचालित हो रही है। प्लांट संचालकों द्वारा पर्यावरण विभाग से परमिशन लिए बिना ही प्लांट चलाया जा रहा है। खनिज विभाग ने बिना एनओसी के प्लांट का संचालन कर रहे कुमार गोस्वामी, प्रणेश जैन, लता तिवारी, देवलाल साहू और सुरेन्द्र शर्मा के क्रेशर प्लांट को सील कर तालाबंदी करने की कार्रवाई की है। खनिज विभाग की कार्रवाई से प्लांट संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
100 से अधिक पत्थर व गिट्टी खदान

50 से अधिक क्रेशर प्लांट संचालित: जिले में 50 से अधिक क्रेशर प्लांट संचालित हैं। वहीं 100 से अधिक पत्थर व गिट्टी खदान चल रहा है। कई संचालकों द्वारा पर्यावरण से एनओसी नहीं लिया गया है। वहीं कई खदानें व प्लांट पर्यावरण अधिनियम के विपरीत संचालित हो रहे हैं। समय समय पर मानिटरिंग नहीं होने से प्लांट व खदान संचालक मनमानी कर शासन को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कड़ाई के साथ जांच करने पर अवैध रुप से प्लांट संचालक के और मामले सामने आने की संभावना है।
अवैध खनन के मामले में सरपंच को नोटिस
मुढ़ीपार क्षेत्र के मनगटा व झुराडबरी में अवैध रुप से पत्थर व मुरुम खनन का मामला सामने आया था। क्षेत्र के जनपद सदस्य जितेन्द्र साहू द्वारा इस मामले में मुढ़ापीर की महिला सरपंच व उसके पति अखिलेश दुबे पर अवैध रुप से मुरुम खनन कराने की कलक्टर से शिकायत की गई थी। खनिज विभाग की टीम बुधवार को मौके पर पहुंच कर जांच की। जांच में अवैध खनन होने का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि मुढ़ीपार में दो तलाबों में अवैध खनन कर मुरुम निकाला गया है। इस मामले में खनिज विभाग ने सरपंच दीक्षा दुबे को नोटिस जारी किया है।
पांच क्रेशर प्लांट को सील

खनिज इंस्पेक्टर एफएल नागेश ने बताया कि मुढ़ीपार क्षेत्र में पर्यावरण के बिना एनओसी संचालित पांच क्रेशर प्लांट को सील की कार्रवाई की गई है। मुढ़ीपार तालाब में अवैध रुप से मुरुम खनन हुआ है। इस मामले में सरपंच को नोटिस जारी किया गया है।

Home / Bhilai / देखी है ऐसी दबंगई, बिना एनओसी चला रहे थे क्रेशर, सरपंच को भी नोटिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो