scriptभिलाई में गोलीकांड के दो संदेहियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, TI के देर से वारदात स्थल पहुंचने पर आग बबूला हो गए थे SP | Two accused of shooting in Bhilai arrested | Patrika News
भिलाई

भिलाई में गोलीकांड के दो संदेहियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, TI के देर से वारदात स्थल पहुंचने पर आग बबूला हो गए थे SP

Firing in Bhilai: इस्पात नगरी भिलाई में आधी रात हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग करने वाले दो संदेहियों को बुधवार को नेवई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

भिलाईJul 07, 2021 / 01:41 pm

Dakshi Sahu

भिलाई में गोलीकांड के दो संदेहियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, TI के देर से वारदात स्थल पहुंचने पर आग बबूला हो गए थे SP

भिलाई में गोलीकांड के दो संदेहियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, TI के देर से वारदात स्थल पहुंचने पर आग बबूला हो गए थे SP

भिलाई. इस्पात नगरी भिलाई में आधी रात हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग करने वाले दो संदेहियों को बुधवार को नेवई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों संदेहियों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्द मुख्य आरोपी को बेनकाब किया जाएगा। टंकी मरोदा बस्ती में सोमवार को आधी रात हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया था। लगाातार तीन बार गोलियां की दागने की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए। घटना स्थल पर करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंचे क्षेत्र के थाना प्रभारी को एसपी प्रशांत अग्रावल ने लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का सुराग मिला है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
रास्ता मांगने पर हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक नेवई थाने का निगरानी बदमाश बृजेश राय उर्फ पिंकी राय आधी रात अपना कंस्ट्रक्शन ऑफिस को बंदकर कार से घर लौट रहा था। शीतला मंदिर के पास बीच सड़क पर एक कार खड़ी थी। पिंकी राय ने रास्ते से गाड़ी हटाने के लिए कहा। इसी बात पर सड़क पर गाड़ी खड़ी कर बैठे बदमाशों के साथ उसका विवाद हो गया। दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया। लगातर तीन तीन बार गोलियों की आवाज सुनते ही क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। इधर कार पर सवार हो कर बदमाश फरार हो गए। पिंकी की कार में गोली के निशान और मौके से दो खोखा भी पुलिस ने जब्त किया है।
रात 12.10 बजे की घटना है
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव ने बताया कि घटना सोमवार की रात करीब 12.10 बजे टंकी मरोदा बस्ती स्थित मां कल्याणी शीतला मंदिर के पास की है। गणेश नगर निवासी ब्रिजेश राय उर्फ पिंकी राय (44 वर्ष) नेवई भाठा स्थित अपने कंस्ट्रक्शन ऑफिस को बंद कर कार से घर लौट रहा था। मां कल्याणी शीतला मंदिर टंकी मरोदा के पीछे रास्ते में कार खड़ी मिली। कुछ युवक बीच सड़क एक कार में सवार थे। पिंकी ने अपनी कार से उतर कर रास्ता मांगा तो कार पर बैठे युवक साइड से चले जाने की बात कहने लगे। इसी बात पर उनसे बहस हो गई। बात बढ़ते देख दो युवकों ने पिस्टल निकाल लिया। पिंकी अपनी कार पर जाकर बैठ गया। बदमाशों ने पहला वार पिंकी के कार पर किया। कार को छेद करते हुए गोली अंदर धंस गई। बृजेश राय बाल-बाल बच गया। दूसरे युवक ने हवाई फायर की। तीसरी गोली मंदिर के पास शेड पर चलाई। इसके बाद महरून कलर की कार पर सवार चारों युवक मौके से फरार हो गए।
सीसीटीवी में कैद हुई फ ायरिंग की घटना
एएसपी धु्रव ने बताया कि हवाई फायरिंग घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से मेहरुन कलर की कार नजर आ रही है। इस क्लू के आधार पर क्षेत्र में रहने वाले संदेहियों की धरपकड़ शुरू की गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस के कब्जे में होगे। वहीं रात में पुलिस टीम को सघन पेट्रोलिंग के लिए कहा गया है ताकि ऐसे बदमाशों की हरकतों पर पुलिस नजर रख सके।
घटना के बाद टीआई पर गिरी गाज
घटना के बाद मौके पर एसपी प्रशांत अग्रवाल, एएसपी शहर संजय ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, भिलाई नगर सीएसपी राकेश जोशी मौके पर पहुंच गए। टीआई भावेश साव घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे। एसपी ने टीआई से घटना के बारे में जानकारी ली। टीआई ने घटना रात 2 बजे का बताया। इस पर एसपी आग बबूला हो गए। उन्हें खरीखोटी सुनाई। गंभीर वारदात होने के बावजूद टीआई डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे। एसपी अग्रवाल ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए टीआई को लाइन अटैच कर दिया। अब निरीक्षक संतोष मिश्रा को नेवई की जिम्मेदारी दी गई है।
बृजेश के खिलाफ 27 मामले नेवई थाना में दर्ज
नेवई थाना पुलिस ने बताया कि वर्ष 1996 से 2018 तक बृजेश राय के खिलाफ 27 गंभीर मामले दर्ज हैं। मारपीट, चोरी, लूट, बलवा, हाफ मर्डर, डकैती जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। थाने में निगरानी बदमाश लिस्टेड है। पुलिस यह पता लगा रही है कि बदमाशों का पिंकी राय के साथ कोई रंजिश तो नहीं है।
दीगर राज्यों से लाकर खपाया जा रहा है अवैध हथियार
सूत्रों से जानकारी मिली है कि दुर्ग जिले में दीगर राज्यों से बड़ी मात्रा में अवैध असलहा(औजार) की तस्करी हुई है। भिलाई दुर्ग में विभिन्न प्रांतों के लोग निवासरत हैं। छोटे-बड़े अपराधियों का यहां आना जाना लगा रहता है। दीगर राज्यों के बदमाश वहां अपराध कर यहां आकर छुपते रहे हैं। लॉकडाउन के बाद से आवागामन के साधन अवरुद्ध होने से अपराधियों की मौजूदगी कम हो गई थी। लॉकडाउन खुलते ही जिले में अपराधिक गतिविधियां तेजी से बढ़ी है। हात्या, हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, साइबर अपराध जैसे घटनाएं घटित हो रही है। जिले में मादक पदार्थों की भी बेधड़क सप्लाई हो रही है। पुलिस की नाक के नीचे ऐसे अवैध कारोबार संचालित है और पुलिस को भनक तक नहीं लग रही है। दुर्ग एसपी प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि घटना के बाद टीआई का रिस्पांस काफी कमजोर रहा। करीब 1 घंटे बाद पहुंचे। इसलिए टीआई को लाइन अटैच किया गया। ऊर्जावान टीआई को मौका दिया गया है। रही बात दूसरे राज्यों से संदिग्ध औजारों की सप्लाई की तो अभी ऐसी कोई सूचना नहीं है फिर भी इस पर नजर रखी जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो