पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने का अपराध दर्ज किया है। प्रकरण के अनुसार गुरुवार की रात पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नगपुरा में बारात आई थी। उसमें १७ साल की नाबालिग भी थी। उसके साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को खैरागढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश
किया जाएगा।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। दोनों ने शराब पी रखी थी। पुलिस टीम इनकी तलाश में निकली थी। सूचना मिली कि आरोपी खैरागढ़ में है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को वहां से दबोच लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो कार को भी जब्त कर लिया है।
इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने एफआईआर की। युवती से पूछताछ और बयान दर्ज करने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल पुलगांव थाना क्षेत्र होने से डायरी को पुलगांव पुलिस के हवाले किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी पुलगांव पुलिस ने की।