scriptयह जुमला किसने कहा ‘ देश में अघोषित आपातकाल ‘ | Who said this 'unannounced emergency in the country' | Patrika News
भिलाई

यह जुमला किसने कहा ‘ देश में अघोषित आपातकाल ‘

देश में शांति बनी रहे, इसके लिए आपस में भाइचारे के साथ रहना होगा। देश का विकास भी तब ही संभव है।

भिलाईAug 28, 2018 / 11:40 pm

Abdul Salam

BHILAI

BHILAI

भिलाई. छावनी, एसीसी चौक में मजदूर संगठनों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाकपा, माले के राज्य सचिव बृजेन्द्र तिवारी ने कहा कि जिस तरह से लगातार कई मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियां की गई हैं, बहुत से कार्यकर्ताओं, लेखकों और असहमति रखने वालों के घरों में छापे डाले जा रहे हैं। यह आपाताकाल की याद दिला रहा है।
पीडि़तों की मदद करने वालों को कर रहे गिरफ्तार
उन्होंने मजदूरों से कहा कि लगातार पीडि़तों की मदद करने वालों की भी गिरफ्तारियां हो रही है। छत्तीसगढ़ में जो महिला सबसे उत्पीडि़त समुदाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए काम करती रही हैं, उनको गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा करीब आधा दर्जन ऐसे ही लोगों को पुलिस ने पकड़ा है।
मारा जा रहा छापा
राज्य सचिव तिवारी ने बताया कि छापामार कार्रवाई मुंबई, दिल्ली, रांची, गोवा व हैदराबाद में की जा रही है। लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी-बड़ी धाराओं को लगाया जा रहा है। पुणे और भीमा में पहले भी इस तरह की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई
उन्होंने कहा कि देश में होने वाले आम चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे कार्रवाई तेज कर दी गई है। इस तरह की स्थिति सही नहीं है। देश पहले कांग्रेस के शासन काल में इस स्थिति से गुजर चुका है। लोग वह हालात फिर नहीं देखना चाहते। मजदूरों के हक की लड़ाई लडऩे वालों पर वार नहीं किया जाना चाहिए।
भाइचारे से बनी रहेगी शांति
देश में शांति बनी रहे, इसके लिए आपस में सभी को भाइचारे के साथ रहना होगा। देश का विकास भी तब ही संभव है। एकता ही देश की पहचान रही है। इसे कायम रखने के लिए हर किसी को आगे आना होगा। भिलाई को मिनी इंडिया इस वजह से कहा जाता है, क्योंकि यहां हर जाति धर्म के लोग रहते हैं।

Home / Bhilai / यह जुमला किसने कहा ‘ देश में अघोषित आपातकाल ‘

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो