scriptमहिला ने आरक्षक पति पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, कहा- नक्सलियों से मरवाने की देता है धमकी | Woman accuses constable husband of dowry harassment | Patrika News
भिलाई

महिला ने आरक्षक पति पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, कहा- नक्सलियों से मरवाने की देता है धमकी

Dowry harassment: एक पत्नी द्वारा अपने सिपाही पति के नक्सलियों से संबंध होने का खुलासा किया गया है। पत्नी ने अपने पति पर यह आरोप लगाया है कि राजनांदगांव जिले के मानपुर थाना अंतर्गत एरकोड गांव निवासी छविलाल कचलामे पुलिस विभाग में सिपाही है।

भिलाईNov 27, 2022 / 06:41 pm

CG Desk

.

FILE PHOTO

Dowry harassment: एक पत्नी द्वारा अपने सिपाही पति के नक्सलियों से संबंध होने का खुलासा किया गया है। पत्नी ने अपने पति पर यह आरोप लगाया है कि राजनांदगांव जिले के मानपुर थाना अंतर्गत एरकोड गांव निवासी छविलाल कचलामे पुलिस विभाग में सिपाही है। सिपाही ने अपने शादीशुदा होने की बात महिला से छिपाई और उसे धोखे में रखकर उससे शादी की। लेकिन शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर वह रोज उसे प्रताड़ित करने लगा। सिपाही छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पदस्थ है।

जानकारी के अनुसार, महिला ने पुलिस में शिकायत की कि उसका पति उसे नक्सलियों से मरवाने की धमकी दे रहा है। महिला थाना भिलाई में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हथखोज भिलाई में रहने वाली लक्ष्मी कचलामे ने अपने पति छविलाल, सास पिला बाई कचलामे और जेठ बंसीलाल कचलामे के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है। लक्ष्मी ने थाने में की गई अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 29 जून 2020 को छविलाल कचलामे से सामाजिक रीति रिवाज से हुई थी।


गर्भवती होने के बाद भी कम नहीं हुई प्रताड़ना
महिला ने बताया कि, उनकी शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था। शादी के कुछ दिन तक वह पति के साथ किराए के मकान पर रही, उसके बाद अगस्त 2020 से मानपुर पुलिस क्वार्टर में रहने लगी थी। लेकिन वहां छविलाल, उसकी सास और जेठ उसे दहेज़ न लाने की बात को लेकर प्रताड़ित करने लगे। छविलाल उसे लगातार मारता पीटता भी था। इस बीच लक्ष्मी गर्भ से हो गई, मगर उसके साथ प्रताड़ना कम नहीं हुई। इसके बाद तंग आकर उसने यह बात अपने माता पिता को बताई। इस पर माता पिता ने ससुराल वालों को समझाया, मगर वे नहीं माने। ऐसे में वो लोग उसे लेकर भिलाई आ गए। इसके बाद छविलाल अपने सास ससुर पर 2 लाख रुपए देने के लिए दबाव बनाने लगा। जब उन्होंने पैसे नहीं दिए तो वह ससुराल जाकर हथखोज में भी उनके साथ मारपीट करने लगा।

धोखे में रखकर की शादी
पीड़िता लक्ष्मी ने यह आरोप लगाया है कि छविलाल की पहले से ही दो शादियां हो चुकी थीं और कोर्ट में उनका मामला भी चल रहा है। बिना तलाक लिए उसने उससे शादी की बात छिपाई। लक्ष्मी के साथ उसने धोखे से तीसरी शादी की है। मार्च 2022 में जब लक्ष्मी ने उसका विवाह प्रमाण पत्र देखा तो उस दौरान उसे इसकी जानकारी हुई।

जान से मरवा देने की दी धमकी
लक्ष्मी ने बताया कि वह पति की प्रताड़ना से तंग आकर 10 अप्रैल 2022 से अपने मायके में आई है। लेकिन इसके बाद भी उसका लालची पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता है। वह शराब के नशे में भिलाई पहुंचता है वहां लक्ष्मी उसके माता-पिता के साथ गाली गलौज कर मारपीट करता है। 16 अक्टूबर को भी हथखोज आया था। उसने सभी के साथ मारपीट की और उन्हें जान से मरवा देने की धमकी दी। उसने कहा कि वह एक सहायक आरक्षक है। उसकी बहुत सारे नक्सलियों से पहचान है। उनसे बोलकर सभी की हत्या करवा देगा।

Home / Bhilai / महिला ने आरक्षक पति पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, कहा- नक्सलियों से मरवाने की देता है धमकी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो