scriptमुख्य आरोपी की सहयोगी महिला भी गिरफ्तार, घटना छिपाई, मृतका के बदले कपड़े | Aide woman of main accused also arrested, hid incident, clothes in li | Patrika News
भीलवाड़ा

मुख्य आरोपी की सहयोगी महिला भी गिरफ्तार, घटना छिपाई, मृतका के बदले कपड़े

प्रतापनगर पुलिस ने पटेलनगर में नौ दिन पहले मीनादेवी की धारदार हथियार से हत्या मामले में रविवार को मृतका की भाभी को भी गिरफ्तार कर लिया। महिला पर आरोपी अम्बर उर्फ अमर कौशिक के साथ घटना को छिपाने और हत्या के बाद मृतका के कपड़े बदलने का आरोप है।

भीलवाड़ाNov 18, 2019 / 11:19 am

Akash Mathur

Aide woman of main accused also arrested, hid incident, clothes in li

Aide woman of main accused also arrested, hid incident, clothes in li

भीलवाड़ा. प्रतापनगर पुलिस ने पटेलनगर में नौ दिन पहले मीनादेवी की धारदार हथियार से हत्या मामले में रविवार को मृतका की भाभी को भी गिरफ्तार कर लिया। महिला पर आरोपी अम्बर उर्फ अमर कौशिक के साथ घटना को छिपाने और हत्या के बाद मृतका के कपड़े बदलने का आरोप है।
थानाप्रभारी चैनाराम चौधरी ने बताया कि कांवाखेड़ा हाल पटेलनगर निवासी पूजा पत्नी शेरसिंह चौहान को गिरफ्तार किया गया। मृतका मीना देवी की पूजा भाभी है। पटेलनगर में दोनों का मकान सटा है। मीना देवी और अमर में झगड़े के समय पूजा मौजूद थी। तैश में आए अमर ने मीना देवी को चाकू से हमला कर मार दिया था।
साफ कर दिया फर्श, कपड़े बदल दिए
आरोपी अमर के साथ मिलकर पूजा ने फर्श से खून साफ किया। यहीं नहीं मृतका के कपड़े बदल दिए। खून से सने कपड़ों छिपा दिए। परिजनों के पहुंचने के बाद उनको हृदयघात से मौत बताया। पुलिस को भी सूचना नहीं दी। पुलिस ने तथ्य छिपाने और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में पूजा को भी गिरफ्तार किया।
यह था मामला
१२ नवम्बर को पंचवटी निवासी रविन्द्र सिंह ने मामला दर्ज कराया कि उसकी मां मीनादेवी पटेलनगर में किराए से रहती थी। उसके साथ मूलत: कारलावास (रेवाड़ी) अम्बर उर्फ अमर कौशिक रहता था। उसने किराए पर मीनादेवी को कमरा दिलाया। अमर ने ९ नवम्बर को रविन्द्र को फोन पर बताया कि उसकी मां बीमार है। रविन्द्र पहुंचा तो मीनादेवी मृत मिली। पडोसी पूजा ने बताया कि मीना की हृदयघात से मौत हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच के बाद अमर को गिरफ्तार किया। उसे २० तक रिमांड पर लिया गया।

Home / Bhilwara / मुख्य आरोपी की सहयोगी महिला भी गिरफ्तार, घटना छिपाई, मृतका के बदले कपड़े

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो