मुख्य चुनाव अधिकारी राघवेन्द्रनाथ व्यास, सहायक अधिकारी गिरीश कौशिक व शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद अध्यक्ष समेत 6 पदों के लिए शुक्रवार सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ। दोपहर 3 बजे तक कुल 848 में से 792 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। शाम चार बजे मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर ऋषि तिवारी 166, उपाध्यक्ष पद पर विवेकानंद शर्मा तीन मत से जीते। इसी प्रकार नौनिहाल सिंह महासचिव, दुधाराम कुमावत रेवेन्यू महासचिव, नारायण कुमावत पुस्तकालय सचिव और राजेंद्र जाट सहसचिव चुने गए।
किसको कितने मिले मत
अध्यक्ष पद व मत
ऋषि तिवारी-476
राजकुमार पटनी-310
उपाध्यक्ष पद
विवेकानंद शर्मा -393
पंकज शर्मा-390
महासचिव पद
नौनिहाल सिंह- 537
ललिता शर्मा-248
रेवेन्यू महासचिव
दूधाराम कुमावत-555
अनिता व्यास-231
सहसचिव
राजेंद्रकुमार जाट 242
उदयलाल शर्मा-212
हसन खान- 194
मुकेश शर्मा 139
पुस्तकालय सचिव
नारायण कुमावत -515
मनीष बुलिया-273