scriptइलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में बूम, लुभा रहे ऑफर | Boom in electronics market, offers are tempting in bhilwara | Patrika News
भीलवाड़ा

इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में बूम, लुभा रहे ऑफर

– दीपावली से पहले बाजार में रौनक

भीलवाड़ाOct 17, 2019 / 09:27 pm

Suresh Jain

Boom in electronics market, offers are tempting in bhilwara

Boom in electronics market, offers are tempting in bhilwara

भीलवाड़ा।
Deepawali 2019 दीपावली नजदीक आने के साथ ही खरीदारों की रौनक बाजार में बढ़ गई है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों की सजवाट की है। ग्राहक भी मोल-भाव करते दिखाई देने हैं। मोबाइल के साथ ही टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मोबाइल आदि इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के ऑर्डर दुकानदारों को मिल रहे हैं।
Deepawali 2019 बाजार में इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी का बूम है। लोग दुकानों पर आइटम पसंद कर रहे हैं। पुष्य नक्षत्र को लेकर भी बाजार पूरी तरह से तैयार है। पंडित अशोक व्यास का कहना है कि २१ व २२ अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र है। २1 अक्टूबर को सोना, चांदी व 22 अक्टूबर को भूमि, मकान, धातु की खरीदी के लिए श्रेष्ठ समय है। मंगल जमीन, भवन की खरीद के लिए शुभ माना जाता है। व्यापारी इस दिन बहीखाता, कलम, दवात और पंचांग खरीदते हैं।
किस दिन कौनसा योग और क्या करें खरीदारी
18 अक्टूबर….. रोहिणी नक्षत्र…. हीरे से बने आभूषण
19 अक्टूबर….. रवि योग…. इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन
20 अक्टूबर… रवि व त्रिपुष्कर योग …. खाद्य सामग्री, सजावटी सामान
21 अक्टूबर…… सोम पुष्य-सर्वार्थ सिद्धि …..चांदी, बर्तन
22 अक्टूबर….. मंगल पुष्य, सर्वार्थ सिद्धि जमीन, मकान
25 अक्टूबर…. धनतेरस सर्वार्थ सिद्धि …..बर्तन, सभी तरह के सामान।
27 अक्टूबर….. दीपावली….. सोना-चांदी, सिक्के, लक्ष्मी प्रतिमा।

बाजार की चाल पर बोले व्यापारी
एलईडी की मांग
बाजार में एलईडी की मांग अधिक है। इनमें सबसे अधिक क्यू एलईडी और फोर के एलईडी की मांग सबसे अधिक है। मांग के अनुरूप ही आर्डर कर रहे है। फ्रिज में भी नए प्रोडेक्ट व मॉडल है।
गोविंद खटोड़

डबल डोर फ्रिज पहली पसंद
डबल डोर फ्रिज व फुल ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन की मांग अधिक है। ऑनलाइन पर जिस दाम में इलेक्ट्रॉनिक आइटम मिल रहे हैं, उससे भी कम दर पर बाजार में उपलब्ध है। लोगों का रुझान बाजार की ओर बढ़ा है।
सुनिल तलेसरा
आटा चक्की की मांग
बाजार में रौनक छाने लगी है। धनतेरस से पहले २१ व २२ को पुष्य नक्षत्र की ग्राहकी के लिए व्यवसायी तैयार है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए व्यापारी ऑफर दे रहे हैं।
अशोक तोषनीवाल
चल निकली ग्राहकीबाजार में पूछ-परख होने लगी है। लोग धनतेरस के लिए इलेक्ट्रोनिक्स उत्पाद की बुकिंग करवा रहे हैं। ऑनलाइन की दरों के बराबर बाजार में भी उत्पादन आसानी से मिल रहे हैं।
मुकेश खाखरवाल

एक्सेंज ऑफर आकर्षणमोबाइल पर एक्सेंज ऑफर से लोग आकर्षित हो रहे हैं। कुछ प्रोडक्ट पर पुराने आइटम के बदले नए आइटम दिए जा रहे हैं। ग्राहकों को लिए फायनेंस की भी व्यवस्था है। कैशबैक देने से ग्राहकों का रुझान बढ़ा है।
रोहित डाड

हर मोबाइल पर उपहार
हर मोबाइल की खरीद पर आकर्षक उपहार दिया जा रहा है। फायनेंस सुविधा भी है। कम्पनी की ओर से भी हर मोबाइल पर विशेष छूट दी जा रही है। करवा चौथ के चलते दिनभर ग्राहकों की अच्छी भीड़ रही।
आरिफ डायर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो