उपनिरीक्षक रामरतन चौधरी ने बताया कि शाहपुरा निवासी राजेशकुमार सोनी (52) दोपहर में न्यायालय पहुंचा। वह विशिष्ट न्यायालय (महिला उत्पीडऩ) में गया और न्यायाधीश को पत्र सौंपकर बाहर आ गया। बाहर आकर उसने एक शीशी में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे वह अचेत होकर गिर गया। घटना से वहां मौजूद लोगों में हड़कम्प मच गया। चालानी गार्ड दौड़कर आए। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। वहां राजेश को आइसीयू में भर्ती कर लिया गया।
राजेश ने पत्र में लिखा कि उसे शाहपुरा थानाप्रभारी, विद्याधर नगर (जयपुर) निवासी जगदीश सोनी समेत १५ जने परेशान कर रहे हैं। इन लोगों ने उसका जीना दुश्वार कर रखा है। उसे और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दे रखी है। पत्र में कहा गया कि उसने ११ अप्रेल को जयपुर में पांचबत्ती रोड स्थित विकास ज्वैलर्स से 18 लाख का सोना खरीदा था। इसके बदले राजेश ने फर्म का चेक दिया। चेक सिकरने की तारीख 13 अप्रेल थी।