scriptशहर में दो दिन नहीं मिलेगा चम्बल का पानी, 48 घंटे का शटडाउन | Chambal water will not be available for two days in Bhilwara | Patrika News
भीलवाड़ा

शहर में दो दिन नहीं मिलेगा चम्बल का पानी, 48 घंटे का शटडाउन

शहर में चम्बल के पानी की गुरुवार से दो दिन आपूर्ति नहीं होगी

भीलवाड़ाFeb 07, 2019 / 01:58 am

tej narayan

Chambal water will not be available for two days in Bhilwara

Chambal water will not be available for two days in Bhilwara

भीलवाड़ा।

शहर में चम्बल के पानी की गुरुवार से दो दिन आपूर्ति नहीं होगी। फिल्टर प्लांट और पम्पिंग स्टेशन पर मरम्मत कार्य के कारण चम्बल परियोजना अधिकारी शटडाउन लेंगे। 7 फरवरी सुबह 10 बजे से 9 फरवरी सुबह 10 बजे तक 48 घण्टे का शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान आरोली में फिल्टर प्लांट और पम्पिंग स्टेशन पर मरम्मत का काम होगा। प्लांट से भीलवाड़ा शहर तक पेयजल नहीं आ पाने से टंकियां नहीं भर पाएंगी।
जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता डीके मित्तल ने बताया कि 7 फरवरी सुबह 10 बजे से 9 फरवरी सुबह 10 बजे तक 48 घण्टे का शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान आरोली में फिल्टर प्लांट और पम्पिंग स्टेशन पर मरम्मत का काम होगा। प्लांट से भीलवाड़ा शहर तक पेयजल नहीं आ पाने से टंकियां नहीं भर पाएंगी। इससे शहर के कई हिस्‍सों में जलापूर्ति प्रभाव‍ित होगी।
बिजली यहां आज बन्द रहेगी

समय: सुबह 10 से 2 बजे तक
स्थान: रीको यूडीआइए फीडर, आजादनगर सेक्टर बी व सी, कुम्भा सर्किल, पन्नाधाय सर्किल, पांसल चौराहा क्षेत्र।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो