राजस्थान में हमीरगढ़ वन क्षेत्र को सुरक्षित वन्य जीव क्षेत्र (हमीरगढ़ वाइल्ड लाइफ कन्जरवेशन रिजर्व) घोषित करने के बाद पर्यटन की भी अपार संभावनाएं खुल गई है, लेकिन इसी वन क्षेत्र के प्रमुख हिस्से हमीरगढ़ इको पार्क में फैल रही लेंटाना झाडि़यां अब वन्यजीवों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। मौजूदा हालात यह है कि यह झाडियां अब मवेशी भक्षी होने लगी है और कई वन्य जीवों की जान भी ले चुकी है।