8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑडिट रिटर्न की अवधि बढ़ाने की मांग

मेवाड चेम्बर ने केन्द्रीय वित्तमंत्री को लिखा पत्र
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 25 Sep 2020, 1:01 AM IST

Demand to extend the period of audit return in bhilwara

Demand to extend the period of audit return in bhilwara

भीलवाड़ा।
मेवाड चेम्बर ने केन्द्रीय वित्तमंत्री, वित्त सचिव से जीएसटी के तहत वार्षिक रिटर्न जीएसटीआर-9, 9ए, जीएसटी ऑडिट रिटर्न 9 सी दाखिल करने की तिथि 30 सितम्बर के बजाय 31 दिसम्बर करने की मांग की। चेम्बर महासचिव आरके जैन ने बताया लॉकडाउन के बाद उद्योग एवं व्यापार पूरी तरह गति नहीं पकड़ पाए। काफी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम है। बहुत सारे रिटर्न 30 सितम्बर तक दाखिल करने हैं। इनपुट टेक्स क्रेेडिट के लिए जीएसटीआर-1, जीएसटीआर-2 बी एवं 3 सी का भी मिलान विभिन्न पार्टियों के खातों से किया जाना है। पार्टल पर दाखिल आंकडों से भी किया जाना है। शहरों में कोरोना पीडितों की संख्या बढ रही है। उद्योग एवं व्यापार में भी कई कर्मचारी संक्रमित होने से आइसोलेट हैं। ऐसी स्थिति में वार्षिक रिटर्न जीएसटीआर-9, 9ए, जीएसटी ऑडिट रिटर्न 9 सी को दाखिल करने की अन्तिम तिथि तीन माह बढ़ाई जाए ताकि उद्योगों को राहत मिले। इसमें छुट नहीं मिलने पर उद्यमियों को परेशानी उठानी होगी।