scriptकेरल बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि एकत्र कर मनाई ईद, मांगी देश में अापदा से मुक्ति | eid in bhilwara | Patrika News
भीलवाड़ा

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि एकत्र कर मनाई ईद, मांगी देश में अापदा से मुक्ति

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

भीलवाड़ाAug 22, 2018 / 04:11 pm

tej narayan

eid in bhilwara

eid in bhilwara

बीगोद।
केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए बीगोद कस्बे के मुस्लिम युवाओ ने राशि एकत्र कर ईद मनाई। चमन चौराहा पर मांडलगढ़ पुलिस उपाधीक्षक वरदीचंद गुर्जर ने कहां की केरल में विनाशकारी बाढ़ आयी है। जिसमे लाखों लोग बेघर हो गए तो कई जान भी गंवा बैठे हैं। ऐसे में कुर्बानी के पर्व बकरा ईद पर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए ईद के खर्च में कटौती कर राशि एकत्र करने कार्य सराहनीय है।
इस मौके पर सरपंच गणेश पारीक, तहसीलदार नवनन्द सिंह ने भी सभी नागरिको से बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील की। कस्बे में सुबह से ही बारिश चल रही है जिससे ईद की नमाज मस्जिदों में अदा की गई। ईद की नमाज सुबह 8:15 बजे अदा की गई।
केरल में बाढ़ से पीडितों की मदद के लिए हर व्यक्ति कुछ न कुछ सहयोग करें

भीलवाड़ा। शहर में सुबह से ही हल्की व तेज बारिश के बीच ईदुलजुहा पर मुस्लिम समाज के लोगो ने खुदा की पनाह में नमाज अदा कर देशभर में अमन चैन, खुशहाली की दुआएं मांगी। शहर के सांगानेरी गेट स्थित ईदगाह पर हजारों मुस्लिम समाज के लोगो ने सुबह 9 बजे नमाज पढ़ी और आपस में गले मिलकर एक-दुसरे को बधाईयां दी। इस दौरान वहां पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भी सभी मुस्लिम भाईयों को बधाई दी। राष्ट्रीय शौक होने के कारण शहर काजी की दस्तबंदी नहीं की गई। लेकिन ईद की मुबारकबाद दी। बग्‍घी में सवार काजी की पुलिस अधीक्षक एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने हाथ जोड़कर स्वागत किया। ईदगाह के साथ शहर की विभिन्न मस्जिदो में भी नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के साथ लोगों ने खुशहाली की दुआ मांगी। शहर के आजादनगर, जवाहरनगर, गांधीनगर, स्टेशन चौराहा आदि जगह की मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इससे पूर्व शहर काजी खुर्शीद आलम सुबह आठ बजे नीलगरों की मस्जिद बाहला से जुलूस के रूप में रवाना होकर ईदगाह पहुंचे जहां उन्होंने नमाज अदा कराई। इस दौरान लगातार बारिश होती रही। लेकिन किसी ने भी वहां से हटने या जाने का प्रयास तक नहीं किया। शहर काजी ने सीख दी की वे केरल में बाढ़ से पीडितों की मदद के लिए हर व्यक्ति कुछ न कुछ सहयोग के रूप में दान करें।
रिटायर्ड शिक्षक ने दी सहायता राशि
बनेड़ा उपखंड क्षेत्र के रिटायर्ड शिक्षक ने केरल बाढ़ पीडितों की सहायतार्थ अपने एक दिन का वेतन राष्ट्रीय आपदा कोष में जमा कराया है। साथ ही उन्होंने सभी से इस राष्ट्रीय आपदा की घड़ी में आगे आने का आह्रवान किया है। बनेड़ा निवासी रिटायर्ड शिक्षक लादूराम गगरानी ने बुधवार को भीलवाड़ा कलक्ट्रेट में करेल में बाढ़ पीडितों की सहायतार्थ अपने एक दिन का वेतन सहायता राशि के रूप में दिया।

Home / Bhilwara / केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि एकत्र कर मनाई ईद, मांगी देश में अापदा से मुक्ति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो