8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हुरड़ा में साढ़े आठ और गुलाबपुरा में आठ इंच बारिश, पूरा गांव जलमग्न

जिले में एक बार शनिवार रात से मेघ मेहरबान रहे है। आधी रात बाद से शहर समेत जिले में चल रहा बरसात के दौर ने लोगों के चेहरे खिला दिए है। भीलवाड़ा में भी रात से बरसात का दौर जारी है। जिले में रातभर में सर्वाधिक हुरड़ा में साढ़े आठ इंच और गुलाबपुरा में आठ इंच बारिश हुई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Akash Mathur

•

Updated: 1 Aug 2021, 10:07 AM IST

Eight and a half inches of rain in Hurda and eight inches in Gulabpura

Eight and a half inches of rain in Hurda and eight inches in Gulabpura

भीलवाड़ा. जिले में एक बार शनिवार रात से मेघ मेहरबान रहे है। आधी रात बाद से शहर समेत जिले में चल रहा बरसात के दौर ने लोगों के चेहरे खिला दिए है। भीलवाड़ा में भी रात से बरसात का दौर जारी है। जिले में रातभर में सर्वाधिक हुरड़ा में साढ़े आठ इंच और गुलाबपुरा में आठ इंच बारिश हुई है। दोनों जगहों पर रातभर से मूसलाधार बरसात चलने से गांवों और खेतों में पानी भर गया है। हुरड़ा में २१५, गुलाबपुरा २०३, बनेड़ा १३४, रूपाहेली १२५ , माण्डल १०२, डाबला ९८, शाहपुरा ९०, कोटड़ी ८०, फूलियाकलां ७८, भीलवाड़ा ७५, माण्डलगढ़ ५९, ज्ञानगढ़ ५८, हमीरगढ़ ४५, आसींद ४३, शम्भूगढ़ ३२, बिजौलियां में २३ मिलीमीटर बारिश हुई है।

चार इंच से यहां ज्यादा
हुरड़ा, गुलाबपुरा, बनेड़ा, रूपाहेली, माण्डल में चार इंच से ज्यादा बारिश हुई है। इससे गांवों में पानी ही पानी हो गया है। कच्ची बस्तियों में पानी भर गया।

आधी रात से चला दौर, सुबह तक बरकरार
भीलवाड़ा में आधी रात से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार सुबज नौ बजे तक बना हुआ था। कभी तेज तो कभी हल्की बरसात होती रही। इससे कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। भीलवाड़ा में रातभर में ७५ मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले में औसत के मुकाबले अब तक ३६.०८ प्रतिशत बरसात हो चुकी है। यानि औसत ६२९ मिलीमीटर के मुकाबले २२७.१५ मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई।