script125 ग्राम पंचायतों में अब भी चुनाव शेष | Elections still remain in 125 gram panchayats in bhilwara | Patrika News
भीलवाड़ा

125 ग्राम पंचायतों में अब भी चुनाव शेष

सरकार ने मांगी पंचायतों की सूचना

भीलवाड़ाAug 09, 2020 / 10:19 pm

Suresh Jain

Elections still remain in 125 gram panchayats in bhilwara

Elections still remain in 125 gram panchayats in bhilwara

भीलवाड़ा .
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने सभी जिला कलक्टरों से जिलों में चुनाव करवाए जाने वाली ग्राम पंचायतों की सूचना मांगी है। जिले की १२५ ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जिनका कार्यकाल पूरा हो चुका है लेकिन कोविड-19 के कारण चुनाव प्रक्रिया अटक गई है। इनमें पंचायत समिति सुवाणा में ३८, आसीन्द २८, बदनोर २०, मांडल १६, तथा हुरड़ा की २३ ग्राम पंचायतों के चुनाव होने हैं।
जिले में 1४ पंचायत समितियों में से ९ में चुनाव हो चुके हैं। कुल ३९८ ग्राम पंचायतें हैं जिनमें से इनमें 2७३ के चुनाव हो चुके हैं। जबकि १२५ ग्राम पंचायतों में चुनाव बाकी हैं।
पंचायत समिति माण्डल
घोड़ास, मांडल, भादू, पिथास, बागोर, भिमडियास, चाखेड़, लुहारिया, बावड़ी, केरिया, संतोकपुरा, मेजा, धुंवाला (मांडल) , भगवानपुरा, नीम का खेडा, लिरडिया ग्राम पंचायत शामिल है।
पंचायत समिति हुरड़ा
आगूचा, बराठियां, बडला, भोजरास, दांतड़ा, गढवालो का खेडा, गागेडा, हुरडा, जालमपुरा, कवलियास, खेजडी, कोटडी, लाम्बा, फलामादा, रूपाहेली, सरेरी, सोडार, तस्वारिया, टोंकरवाड़, उखलिया, कानिया, अण्टाली, जालखेडा ग्राम पंचायत शामिल है।
पंचायत समिति बदनोर
आकडसादा, बदनोर, बाजून्दा, भोजपुरा, भादसी, चैनपुरा, चतरपुरा, जगपुरा, मोगर, मोटरास, ओझियाणा, परा, पाटन, रतनपुरा (भा), रामपुरा, संग्रामगढ, जेतगढ, मोठी, गारियाखेडा, गिरधरपुरा ग्राम पंचायत शामिल है।
पंचायत समिति आसीन्द
आमेसर, बराणा, बरसनी, बोरला, दडावत, दातड़ा, दौलतगढ, गागलास, ईरास, जालरिया, जिन्द्रास, कालियास, कांवलास, करजालिया, कटार, लाछूड़ा, मोड का निम्बाहेडा, मोतीपुर, नेगडिया, पालड़ी, परासोली, रतनपुरा (ला), रूपपुरा, रघुनाथपुरा, ब्रा.की सरेरी, शंम्भूगढ, तिलोली व मालासेरी ग्राम पंचायत शामिल है।
पंचायत समिति सुवाणा
आमलीगढ़, आरजिया, आटुण, बरड़ोद, भोली, भोपालगढ़, दांथल, दरीबा, देवली, दुडिय़ा, गुन्दली, गुरलां, हलेड़, हमीरगढ़, कान्दा, कारोईकलां, खैराबाद, कोचरिया, कोदुकोटा, महुआकंला, मालोला, मंगरोप, ओज्याड़ा, पालड़ी, पांसल, पीपली, रामपुरिया, रिछड़ा, रूपाहेली, सांगवा, सिदडिय़ास, सैथुरिया, सुवाणा, स्वरूपगंज, गुवारडी, गठीलाखेडा, पातलियास, बिलियाकंला ग्राम पंचायत शामिल है। जिनके चुवाव बाकी है।

Home / Bhilwara / 125 ग्राम पंचायतों में अब भी चुनाव शेष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो