scriptनेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर का स्थापना दिवस कल | Foundation Day of Neminath Digambar Jain Temple tomorrow | Patrika News
भीलवाड़ा

नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर का स्थापना दिवस कल

मूलनायक प्रतिमा पर 1008 कलशों से अभिषेक

भीलवाड़ाDec 04, 2019 / 08:46 pm

Suresh Jain

Foundation Day of Neminath Digambar Jain Temple tomorrow in bhilwara

Foundation Day of Neminath Digambar Jain Temple tomorrow in bhilwara

भीलवाड़ा।
Subhashnagar Neminath Digambar Jain Temple सुभाषनगर स्थित नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर का पांचवां स्थापना दिवस एवं कलशाभिषेक समारोह ६ दिसम्बर को होगा। इस दिन सभी 24 भगवान पर अभिषेक एवं शांतिधारा सुबह साढ़े सात बजे से प्रारम्भ होगी। दोपहर में 12.30 बजे नेमिनाथ मंडल विधान पदम काला के सान्निध्य में होगा।
Subhashnagar Neminath Digambar Jain Temple मीडिया प्रभारी लोकेश पाटनी ने बताया कि शाम पौने सात बजे रिद्धि मंत्रों के माध्यम से भक्तामर की आरती होगी। यह शहर का एक मात्र जिनालय है जहां वर्तमान चौबीसी विराजमान है। यहां पर मूलनायक प्रतिमा पर १००८ कलशों से अभिषेक किया जाएगा। गौरतलब है कि इस मंदिर का निर्माण मुनि सुधासागर के निर्देशन में मात्र ७५ दिन में हुआ था। इसका पंचकल्याणक मुनि सुधासागर के शान्निध्य में हुआ था। इस मंदिर का आभामंडल सबसे तेज व प्रभावशाली है।

२२५५ बच्चों के लगाए टीके
भीलवाड़ा . राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान में मिशन इंद्रधनुष में तीन दिन में 2255 बच्चों एवं 489 गर्भवती महिलाओं का टीका लगाया गया। आरसीएचओ डॉ. सीपी गोस्वामी ने बताया कि अभियान में विभिन्न नि:शुल्क वैक्सीन बच्चों को लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी केंद्र, ईट भट्टे व विभिन्न ध्यानाकर्षण क्षेत्रों पर टीकाकरण किया गया। अभियान १० दिसम्बर तक चलेगा। शाहपुरा क्षेत्र में टीकाकरण कार्य में लगी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मधु राजावत एक दुर्धटना में घायल हो गई इसे शाहपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Home / Bhilwara / नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर का स्थापना दिवस कल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो