scriptशिवालयों में गूंजेे हर-हर महादेव | Gargaje Har-Har Mahadev in the Shivalas in bhilwara | Patrika News
भीलवाड़ा

शिवालयों में गूंजेे हर-हर महादेव

भगवान शिव की आराधना का महीना सावन बुधवार से शुरू हो गया। इस सावन में सोम प्रदोष, अमृत व सर्वार्थ सिद्धि का विशेष योग है।

भीलवाड़ाJul 17, 2019 / 11:47 am

Suresh Jain

Gargaje Har-Har Mahadev in the Shivalas in bhilwara

Gargaje Har-Har Mahadev in the Shivalas in bhilwara

भीलवाड़ा।


शहर के प्रमुख शिवालयों में सुबह छह बजे से ही पूजा अर्चना शुरू हो गई। मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दी गई। हरणी महादेव मंदिर में विशेष पूजा की व्यवस्था की गई। बालाजी मार्केट के शिवालय, देवरिया बालाजी सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में ३० दिन पूजा होगी।
https://www.patrika.com/tags/shivala/


पंडित अशोक व्यास ने बताया, सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को आएगा। दूसरा 29 जुलाई, तीसरा 5 अगस्त व चौथा 12 अगस्त को है। १५ अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।

सवा लाख बिल्व पत्र चढ़ाएंगे
पंडित आशुतोष शर्मा ने बताया कि पेच का बालाजी मंदिर में सुबह सवा छह से दोपहर १ बजे तक भगवान शिव की पूजा की जाएगी। दोपहर ढाई बजे से साढ़े पांच बजे तक २१ पंडितो नमक चमक रूद्राभिषेक करेंगे। शाम सवा छह बजे शिव सहस्त्रनामावली के माध्यम से शंकर को सवा लाख बिल्व पत्र अर्पित किए जाएंगे।
शहर के अन्य शिव मंदिरों में सुबह पट खुलने के साथ ही लोगों की कतारे लगने शुरू हो गई थी।

Home / Bhilwara / शिवालयों में गूंजेे हर-हर महादेव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो