scriptसावों से पहले सोने के चढ़े दाम | Gold prices rise before Savoan | Patrika News
भीलवाड़ा

सावों से पहले सोने के चढ़े दाम

Gold prices rise before Savoan सावे शुरू होने से पहले ही राजस्थान में सोने के भाव आसमान छूने लगे हैं। सोने के बढ़ते भावों ने शादियों का गणित बिगाड़ दिया। शादी वालों की जेब पर भार बढ़ गया है।

भीलवाड़ाApr 10, 2024 / 12:26 pm

Narendra Kumar Verma

सावों से पहले सोने के चढ़े दाम

सावों से पहले सोने के चढ़े दाम

सावों से पहले सोने के चढ़े दाम

सावे शुरू होने से पहले ही राजस्थान में सोने के भाव आसमान छूने लगे हैं। सोने के बढ़ते भावों ने शादियों का गणित बिगाड़ दिया। शादी वालों की जेब पर भार बढ़ गया है।

भीलवाड़ा सर्राफा बाजार के अनुसार पहली बार 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के भाव 73 हजार रुपए पार कर गए। सर्राफा बाजार के अनुसार जेवराती सोने का भाव 69100 रुपए रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में शादियों के सीजन में पारम्परिक रूप से सोने के आभूषणों का अधिक चलन है।

सोने के भाव से शादियों का गणित बिगड़ा
ऐसे में आसमान छू रहे सोने के भाव शादियों का गणित बिगाड़ रहे हैं। शादियों का खर्चा बढ़ गया है। बीते छह माह में सोने की कीमतें करीब 25 प्रतिशत बढ़ गई।

भाव बढ़ने के बावजूद मांग में कमी नहीं

सर्राफा बाजार के व्यापारियों की माने तो भाव बढने के बावजूद सोने की मांग में कमी नहीं आ रही। इसकी मुख्य वजह शादियों में सोने की खपत मानी जा रही है। लोग सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में भी सोने को चुनते हैं। मेवाड़ समेत पूरे प्रदेश में शादियों के समय सोने के आभूषण भेंट करने की समृद्ध परम्परा रही। इसे आज भी निभाया जा रहा।

यह मुख्य वजह

सोने के भावों में तेजी से आ रहे उछाल के पीछे मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में बदलाव माना जा रहा है। दुनिया में सोने के लेनदेन का प्रीमियर प्लेटफॉर्म लंदन बुलियन मार्केट है जहां दुनियाभर के सोने के भाव तय होते हैं। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत में आ रही गिरावट भी सोने के बढते भावों की प्रमुख वजहों में से एक हैं।

Hindi News/ Bhilwara / सावों से पहले सोने के चढ़े दाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो