scriptदेखते-देखते ही कुएं में समा गया कमरा | Heavy rain in bhilwara | Patrika News
भीलवाड़ा

देखते-देखते ही कुएं में समा गया कमरा

Heavy rainलांबा में एक कुआं व कमरा तथा सरदारनगर में एक मकान ढहा

भीलवाड़ाAug 05, 2019 / 04:12 am

mahesh ojha

Heavy rain in bhilwara

Heavy rain in bhilwara

बनेड़ा।

heavy rain in bhilwaraबामणिया पंचायत के लांबा में बारिश से शनिवार देर रात एक कुआं ढह गया। ग्रामीणों ने वहां सो रही महिला व बंधे पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

Heavy rain in bhilwara कुएं के पास बने कमरे में चारपाई पर जमनादेवी वैष्णव सोई हुई थी। कुआं ढहने की आवाज से डरे पशुओं के रंभाने पर जमना जाग गई। वह पशुओं को कुएं से दूर ले गई। घटना का पता चलने पर ग्रामीण सहायता के लिए पहुंचे। कुछ देर बाद ही खारीखेड़ा की नाडी फूटने से तेज गति से आए पानी से कमरा भी में कुएं में समा गया।
बारिश से गरीब का आशियाना ढहा
heavy rain in Rajasthan सरदारनगर में रविवार दोपहर एक बजे कैलाश कुमावत का कच्चा मकान ढह गया। मकान में तीन बच्चों सहित पूरा परिवार खाना खा रहा था। मकान का मलबा गिरने के बाद छत पर डाले केलू व बास गिरने की आवाज सुनते ही सभी दौड़कर बाहर आ गए। हादसे में किसी को चोट नहीं आई। परिवार को पड़ोसियों ने अपने मकान में शरण दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो