14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मांडलगढ़ में विवेक ने खेली धाकड़ पारी, भाजपा के हाड़ा को दिखाई जनता की शक्ति

मांडलगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक धाकड़ ने भाजपा के शक्तिसिंह हाड़ा को 12974 वाेटाें से हरा दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 1 Feb 2018, 2:12 PM IST

Mandalgarh ByPoll Election

भीलवाड़ा। मांडलगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक धाकड़ ने भाजपा के शक्तिसिंह हाड़ा को 12974 वाेटाें से हरा दिया। कांग्रेस के विवेक धाकड़ काे 70143 मिले। वहीं बीजेपी उम्मीदवार शक्ति सिंह हाड़ा को 57169 वोट मिले। निर्दलीय गोपाल मालवीय तीसरे नंबर पर रहे।

रोचक मुकाबला देखने को मिला
जातीय समीकरणों के लिहाज से यहां रोचक मुकाबला देखने को मिला। शुरुआती रुझानाें में यहां भाजपा काे बढत मिलती दिखी, लेकिन अंत में जीत कांग्रेस की हुर्इ।

विवेके के पास बीए, एलएलबी, एमबीए की डिग्री

विवेक धाकड़ का खेड़ा गांव में जन्म हुआ है। वे भीलवाड़ा शहर में निवास करते हैं। कांग्रेस प्रत्याशी को राजनीति में आए नौ वर्ष हो गए हैं। इन्होंने बीए, एलएलबी, एमबीए की डिग्री हासिल कर रखी है। धाकड़ एलएलबी में गोल्ड मेडलिस्ट हैं।

इसलिए खेला कांग्रेस ने दांव
विवेक धाकड़ 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की विधायक दिवंगत र्कीति कुमारी से 18540 मतों से पराजित हुए थे। इस बार फिर लगातार क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण व क्षेत्र में धाकड़ जाति के लगभग 30 से 35 हजार मतदाता होने के कारण कांग्रेस ने वापस विवेक धाकड़ पर दांव खेला है।

ये कहना था विवेका का
चुनाव हाेने के बाद विवेक का कहना था कि इस बार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अच्छी मेहनत की है। उनकी पार्टी मांडलगढ़ समेत तीनों उपचुनाव में जीत का इतिहास रचेगी। उनके पिता पूर्व जिला प्रमुख कन्हैयालाल धाकड़ भी पार्टी की जीत के प्रति पूर्ण आश्वस्त दिखे।

कांग्रेस का दबदबा ज्यादा रहा
मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र का इतिहास देखा जाए तो यहां कांग्रेस का दबदबा ज्यादा रहा है। अब तक हुए 15 चुनाव में दस बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की। पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर यहां से छह बार निर्वाचित हुए। भाजपा दो बार ही जीत हासिल कर पाई है।

विधायक कीर्ति कुमारी के निधन के बाद उपचुनाव
मांडलगढ़ उपचुनाव की सीट इससे पूर्व भाजपा के खाते में थी। यहां भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी के निधन के बाद उपचुनाव हुए हैं।