गहने निकाल सास को थमाया बैग ठग महिला वापस बाहर आई और सास मोहनी से कहा कि उसकी भी सोनोग्राफी होगी। मोहनी ने मना किया तो जबरन अंदर ले गई और लघुशंका करने भेज दिया। मोहनी गहने रखे बैग ठग महिला को देकर चली गई। पीछे से महिला ने गहने निकाल लिए और कुछ देर बाद लौटी मोहनी को बैग पकड़ा दिया। कुछ देर में वापस आने की कहकर चली गई। काफी देर तक नहीं लौटी तो मोहनी को शक हुआ। उसने बैग संभाला तो गहने नहीं मिले। उसने सोनोग्राफी रूम में बहू तारा को इस बारे में बताया। अस्पताल प्रशासन को घटना की जानकारी दी। अस्पताल चौकी पुलिस और भीमगंज थानाप्रभारी सतीशचन्द्र पहुंचे।
अस्पताल की पुलिस चौकी में एएसआइ स्तर का अधिकारी लगा है। पुलिसकर्मी २४ घंटे बारी-बारी ड्यूटी देते हैं। फिर भी ठगी और चोरों के हौसले बुलंद है। पुलिसकर्मी अस्पताल में आने वाले घायल और मृत व्यक्तियों के बारे में कंट्रोल रूम को सूचना भर ही देते हैं। परिसर में गश्त जैसे काम से दूर रहते हैं। वहीं अस्पताल प्रशासन ने एमजीएच और एमसीएच में निजी सुरक्षाकर्मी लगा रखे है। हर माह इनकी पगार पर अच्छा खास खर्चा किया जाता है। फिर भी मरीज ठगी और चोरी के शिकार हो रहे हैं। इधर, पीएमओ डॉ. अरुण गौड़ ने अस्पताल में सीसी कैमरे लगाने की बात कही थी लेकिन अब तक फाइल ही आगे नहीं बढ़ी।