scriptदेह व्यापार का भंडाफोड, दलाल और सात युवतियां गिरफ्तार | prostitution racket busted in bhilwara, 7 woman arrested | Patrika News
भीलवाड़ा

देह व्यापार का भंडाफोड, दलाल और सात युवतियां गिरफ्तार

भीमगंज थाना पुलिस ने रविवार को नेहरू विहार में एक क्वार्टर पर दबिश देकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। मौके से एक दलाल युवक और सात युवतियों को गिरफ्तार किया गया।

भीलवाड़ाMar 07, 2021 / 06:46 pm

Kamlesh Sharma

prostitution racket busted in bhilwara, 7 woman arrested

भीमगंज थाना पुलिस ने रविवार को नेहरू विहार में एक क्वार्टर पर दबिश देकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। मौके से एक दलाल युवक और सात युवतियों को गिरफ्तार किया गया।

भीलवाड़ा। भीमगंज थाना पुलिस ने रविवार को नेहरू विहार में एक क्वार्टर पर दबिश देकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। मौके से एक दलाल युवक और सात युवतियों को गिरफ्तार किया गया। बोगस ग्राहक भेजकर यह कार्रवाई की गई। यह युवतियां अलग-अलग राज्यों से यहां देह व्यापार के लिए बुलाई गई थी।
पुलिस उपाधीक्षक रामचन्द्र चौधरी ने बताया कि नेहरू विहार में एक मकान में देह व्यापार चलने की जानकारी मिली। सूचना को पुख्ता कर एक कांस्टेबल को बोगस ग्राहक बनाकर वहां भेजा। डीएसपी चौधरी ने पांच-पांच सौ के दो नोट हस्ताक्षर कर कांस्टेबल को दिए थे। बोगस ग्राहक बनकर गए कांस्टेबल से वहां मौजूद दलाल दुर्गेश गुर्जर ने पांच-पांच सौ रुपए के दो नोट ले लिए। इसके बाद एक युवती को कमरे में भेजा गया। इशारा मिलते ही डीएसपी चौधरी के नेतृत्व में भीमगंज थानाप्रभारी सुरेश चौधरी के नेतृत्व में टीम ने दबिश दे दी। वहां से दलाल और सात युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। उनको थाने लाया गया। उनके खिलाफ पीटा एक्ट में मामला दर्ज किया गया।
नेपाल व अन्य राज्यों से बुलाई
पूछताछ में सामने आया कि पकड़ी युवतियों में पांच नेपाल, एक दिल्ली व एक पश्चिमी बंगाल से देह व्यापार के लिए भीलवाड़ा बुलाई थी। पूछताछ में दुर्गेश ने बताया कि वह दूसरे राज्यों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार करवाता है। हर ग्राहक से एक से दो हजार रुपए तक वसूलते हैं।
पहले भी पकड़ा जा चुका
डीएसपी चौधरी ने बताया कि दुर्गेश को पूर्व में सदर थाना पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में पकड़ा था। 7 जनवरी 2020 को अजमेर रोड स्थित निजी कॉलोनी में दबिश देकर एक मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था। उस समय भी युवतियां व दलाल दुर्गेश पकड़ में आया था। मकान से 74 किलो गांजा भी बरामद हुआ था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो