scriptबदलेगी राहु-केतु की चाल | Rahu-Ketu move will change in bhilwara | Patrika News
भीलवाड़ा

बदलेगी राहु-केतु की चाल

विभिन्न राशियों पर अलग असर

भीलवाड़ाSep 22, 2020 / 09:08 pm

Suresh Jain

Rahu-Ketu move will change in bhilwara

Rahu-Ketu move will change in bhilwara

भीलवाड़ा।
बुधवार से राहु व शुक्र की राशि वृषभ में और केतु व मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करेगी। ज्योतिष में इनको छायाग्रह माना गया है। यह भी कहा गया है कि कुछ राशियों में परिवर्तन से मृत्यृ तुल्य कष्ट भी देते है। राहु बुधवार सुबह 5.28 पर मिथुन राशि से वृषभ में गोचर होगा। जो 12 अप्रेल २०२२ तक कुल 18 माह इस राशि पर रहेंगे। केतु बुधवार सुबह 7.38 से धनु राशि से वृषभ में प्रवेश करेगा, जो 12 अप्रेल २०२२ तक इस राशि में रहेगा।
पंडित अशोक व्यास के अनुसार राहु को अशुभ फल देने वाला मानते हैं। असल में ऐसा नहीं है। कुण्डली में शुभ स्थान पर होने पर शुभ फल देता है। वह राशि वाला व्यक्ति धनवान और राजयोग प्राप्त करने वाला होता है। केतु का वास्तविक रूप या आकार नहीं होता। ये मोक्ष, वैराग्य और अध्यात्म की ओर प्रेरित करता है। यह रहस्यमयी ग्रह है। यह शुभ स्थान पर होने पर व्यक्ति की कल्पना शक्ति को 100 गुना बढ़ा देता है। अशुभ स्थान होने पर बहुत अनिष्ठकारी हो जाता है।
राहु केतु के प्रभाव से बचने के उपाय
राहु व केतु की वजह से दुर्घटना की आशंका रहती है। मानसिक कलेश के साथ आर्थिक विपन्नता और परिवार के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थय पर असर पड़ता है। ऐसे में जातक को कबूतरों को पीली मक्की या लाल ज्वार तथा गोग्रास प्रतिदिन गणेश व भैरव उपासना के साथ हनुमान आराधना करने का प्रयास करना चाहिए। कुत्ते को भोजन व जरूरतमंद को वस्त्र दान करना चाहिए। विप्र वर्ग से घर परिवार में राहु, केतु के जाप एवं ग्रहशांति को श्रेयकर माना गया है।
18 माह तक राशियों पर यह प्रभाव
-मेष- शुभ व अच्छे परिणाम के साथ साहस में वृद्धि, लेकिन वैवाहिक जीवन में असमंजस।
-वृषभ-आर्थिक स्थिति न्यून के साथ परिवारिक कलह। बातचीत में अति सावधानी बरतें।
-मिथुन- स्वास्थ्य का पाया कमजोर, मानसिक परेशानी, अनजान व्यक्ति से नुकसान।
-कर्क-सर्तकता से अतिआवश्यक किन्तु विदेश एवं लम्बी यात्रा शुभकारी खर्चो में बढ़ोतरी।
-सिंह-आय में वृद्धि, कार्यक्षेत्र में विशेष सफलता की सम्भावना।
-कन्या- बनते काम बिगडेंग़े, आध्यात्म में रूचि, कार्यक्षेत्र में रूकावट
-तुला- चुनौतियों का समाना करना पड़ेगा, गृह दशा कमजोर रहेगी, अनावश्यक चिंतन रहेगा।
-वृश्चिक-अध्यनरत छात्रों के लिए श्रेष्ठ, वाहन सावधानी से चलाएं।
-धनु- पार्टनर शिप में दरार, नुकसान व्यापारी वर्ग के लिए चिन्ताजनक
-मकर- आर्थिक स्थिति खराब, शत्रुपक्ष प्रबल मानसिक परेशानियां रहेगी।
– कुम्भ- व्यक्ति गंभीर प्रवृति के रहें, परिवार के बुजुर्गों का ध्यान रखें, संतान पक्ष से चिन्ता, छात्रों को उच्च शिक्षा में बाधा।
– मीन-व्यक्तिगत सुखों में कमी, धैर्य का परिचय श्रेष्ठ फलदायक रहेगा।

Home / Bhilwara / बदलेगी राहु-केतु की चाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो