scriptसैफ खेलों में निशाना साधेगी सुजानगढ़ की स्वाति | swati will play in South Asian Games (SAF) | Patrika News
जयपुर

सैफ खेलों में निशाना साधेगी सुजानगढ़ की स्वाति

गुवाहाटी व शिलोंग में शुरू हुए दक्षिण एशियाई खेलों
(सैफ) में जिले के खिलाड़ी व कोच भी दमखम दिखाएंगे। वहीं अंतरराष्ट्रीय
खिलाड़ी कृष्णा पूनिया ने मशाल जलाकर सैफ खोलों का शुभारम्भ किया। 

जयपुरFeb 06, 2016 / 01:27 pm

vishwanath saini

गुवाहाटी व शिलोंग में शुरू हुए दक्षिण एशियाई खेलों (सैफ) में जिले के खिलाड़ी व कोच भी दमखम दिखाएंगे। वहीं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कृष्णा पूनिया ने मशाल जलाकर सैफ खोलों का शुभारम्भ किया।

तीरंदाजी में चूरू जिले का नाम रोशन करने वाली सुजानगढ़ तहसील के गांव धां की बेटी स्वाति दूधवाल सैफ खेलों में भाग्य आजमाएंगी। इससे पहले स्वाति तीरंदाजी के माध्यम से भारत की झोली में कई पदक डाल चुकी है। स्वाति ने वर्ष 2013 में मंगोलिया में हुई इंटरनेशनल तीरंदाजी में कांस्य पदक जीता था। इसी वर्ष चाइना में यूथ वल्र्ड चैम्पियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया। अक्टूबर 2014 सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप में मिश्रित में स्वर्ण पदक हासिल किया। स्वाति के पिता राजस्थान पुलिस में हैड कांस्टेबल है।

वहीं सैफ खेलों में विनोद पूनिया को भारतीय एथलेटिक्स टीम का कोच नियुक्त किया गया है। वे शनिवार को गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे। विनोद पूनिया जिले की सादुलपुर तहसील के गागड़वास के रहने वाले हैं। वे कोच के अलावा अच्छे खिलाड़ी भी रहे हैं। अब जयपुर में खिलाडिय़ों को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। पूनिया ने बताया कि उनका लक्ष्य है कि उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ी देश का नाम रोशन करें। पूनिया ने 1996 में वेस्ट जोन भोपाल में हुई नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेकर स्वर्ण पदक जीता था।

इसके बाद दिल्ली में हुई इंटर जोन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। अब वे श्रीगंगानगर की जेवेलियन थ्रो की खिलाड़ी सीमरजीत मल्ली और झुंझुनूं केे हैमर थ्रो के खिलाड़ी नीरज के कोच हैं। पूनिया सैफ खेलों में अपने खिलाडिय़ों का मार्गदर्शन करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो