8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रियल एस्टेट में आने लगा उछाल

दीपावली पर छोटी प्रॉपर्टी में करने लगे निवेश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 31 Oct 2020, 10:07 PM IST

real estate business

Real estate boom in bhilwara

सुरेश जैन
भीलवाड़ा।
कोरोना लॉकडाउन से रियल एस्टेट कारोबार में छाई मंदी अब दीपावली के साथ छंटने लगी है। रियल एस्टेट बाजार अपने छोटे इंवेस्टर्स के साथ तैयार है। हालांकि, बडे इंवेस्टर्स की अभी कमी है। सरकार ने त्योहारी सीजन में बैंक लोन समेत सब्सिडी में थोड़ी राहत पहुंचाई है। इसके चलते आशियाना खरीदने की चाहत बढ़ी है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने नए होम लोन के लिए नियमों में फेरबदल किए। इससे रियल एस्टेट सेक्टर को बढ़ावे की आस है। आरबीआइ ने होम लोन पर रिस्क वेट को तर्कसंगत बनाने के साथ केवल एलटीवी रेशो से जोडऩे का फैसला किया है। 31 मार्च 2022 तक सभी नए हाउसिंग लोन पर ये नियम लागू होंगे। इससे होम लोन सस्ता होने के साथ ही रियल एस्टेट सेक्टर को मजबूती मिलेगी। बैंक लोन का दरवाजा नौकरीपेशा के साथ सबके लिए खुला है। दीपावली पर बिल्डर विशेष ऑफर देने की कोशिश में जुटे हैं। बिल्डर, कॉलोनाइजर ग्राहकों को कई नए ऑफर देने जा रहे हैं।
छोटी प्रॉपर्टी बनी पहली पसंद
व्यापार अच्छा होगा, इसका अंदाजा नवरात्र से रियल एस्टेट कारोबारियों को लगने लगा। रियल एस्टेट के लिए पूछपरख और बुकिंग बढ़ रही है। नवरात्र के पहले दिन से पंजीयन विभाग में रजिस्ट्री के लिए भीड़ लगने लगी। हालांकि अभी छोटी रेजिडेंट प्रॉपर्टी, फ्लैट बुकिंग आ रही है। कारोबारियों के अनुसार 30 से 50 लाख की प्रॉपर्टी तेजी से बुक हो रही है। छोटे प्लॉट और फ्लैट अधिक पसंद किए जा रहे हैं।
बढ़ रहा कारोबार
कारोबारियों की मानें तो शहर में तेजी से विकसित हो रही योजनाओं और कनेक्टिविटी बढऩे के साथ अपने घर का सपना पूरा करने के लिए लोग बाहर से भी आ रहे हैं। इस साल तेजी से अन्य की रुचि वस्त्रनगरी में बढ़ रही है। होम लोन आसान होने से मध्यमवर्गीय नौकरी पेशालोगों के लिए घर खरीदना आसान हो गया है। जॉब करने वाले लोग प्रॉपर्टी बुक करा रहे हैं।
........
पहले लॉकडाउन, फिर पितृपक्ष व अधिकमास के चलते कारोबार काफी प्रभावित रहा था लेकिन नवरात्र से कारोबार ने रफ्तार पकड़ी है। लगातार पूछताछ और बुकिंग बढ़ रही है। अभी छोटी प्रॉपर्टी की ही बुकिंग है। लोग निवेश के बजाय घर के लिए प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं।
अनिल मानसिंहका, निदेशक शारदा ग्रुप