scriptदूसरे चरण का मतदान कल, आज रवाना होंगे दल | Second phase voting tomorrow, parties will leave today in bhilwara | Patrika News
भीलवाड़ा

दूसरे चरण का मतदान कल, आज रवाना होंगे दल

पंचायती राज चुनाव

भीलवाड़ाNov 25, 2020 / 10:23 pm

Suresh Jain

Second phase voting tomorrow, parties will leave today in bhilwara

Second phase voting tomorrow, parties will leave today in bhilwara

भीलवाड़ा।
जिले में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार बुधवार शाम थम गया। मतदान शुक्रवार को होगा। शाहपुरा, बदनोर, हुरड़ा व बनेड़ा के कुल ६८ पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद के ८ सदस्यों के लिए वोट डाले जाएंगे। ३ लाख ७१ हजार २२७ मतदाता हैं।
जिला परिषद के वार्ड संख्या २६, २७, २८, २९, ३०, ३१, ३२, ३३, ३४, व ३६ में मतदान होगा। वार्ड २६ में पहले चरण में भी मतदान हुआ था। यह वार्ड शाहपुरा क्षेत्र से जुड़ा होने से कुछ मतदाता यहां भी हैं। शुक्रवार को मतदान के बाद वार्ड ३४ व ३६ में में तीसरे चरण में भी मतदान होगा। गुरुवार को मतदान दल रवाना होंगे।
इनमें दो बार मतदान
वार्ड २६: कोटड़ी (प्रथम) व शाहपुरा (द्वितीय)
वार्ड ३४ : बनेड़ा (द्वितीय) व आसींद (तृतीय)
वार्ड ३६ : हुरड़ा-बदनोर (द्वितीय) व आसींद (तृतीय)
जिला परिषद के इन वार्डो में कल होगा मतदान
– वार्ड 26 सामान्य-रीठ, उदलियास, लसाडिया, भोजपुर, दोलतपुरा, ढिकोला, गिरडिया, इटमारियां, लुलास, मिण्डोलिया, फुलिया खुर्दक्षेत्र।
– वार्ड 27 सामान्य- आमली कलां, अरनिया रासा, बच्छखेडा, बालापुरा, डाबला चान्दा, डाबला कचरा, डोहरिया, कादीसहना, लसाडिया, माताजी का खेडा, रहड क्षेत्र।
– वार्ड 28 अजजा- सांगरिया, देवरिया, नई राज्यास, धनोप, हुकुमपुरा, कनेछनकलां, फुलियाकंला, सणगारी, तस्वारिया बांसा, बासेडा क्षेत्र।
– वार्ड 29 सामान्य- बिलियां, बोरडा, कनेछन खुर्द, खामोर, कोठिया, प्रतापपुरा, अरनिया घोडा, तहनाल, अरवड, इटडिया क्षेत्र।
– वार्ड 30 सामान्य महिला- डाबला, कासोरिया, भोजरास, हुरडा, कंवलियास, जालखेडा, कोटडी, रुपाहेली, आगुचा, बराठिया क्षेत्र।
– वार्ड 31 अजा- दातडा, गागेडा, गढवालों का खेडा, जालमपुरा, खेजडी, कानिया, फलामादा, सरेरी, सोडार, टोंकरवाड, उखलियां, बडला, लाम्बा, तस्वारियां क्षेत्र।
– वार्ड 32 सामान्य- घरटा, कुण्डिया कलां, लाम्बिया कलां, लाम्बिया खुर्द, मेघरास, निम्बाहेडा कलां, राक्षी, रायला, सालरियां कलां, मुंशी, उपरेडा, बल्दरखा क्षेत्र।
– वार्ड 33 अजजामहिला – बबराणा, बालेसरिया, बामणिया, बनेडा, बरण, बेरा, चमनपुरा, कंकोलिया, सरदारनगर, खेडलिया, महुंआ खुर्द क्षेत्र।
– वार्ड 34 अजा- आमेसर, कालियास, करजालियां, मोतीपुर, निम्बाहेडा, पालडी, ब्रा.सरेरी, बरसनी, गांगलास, ईरास, रुपाहेली खुर्द क्षेत्र।
– वार्ड 36 अपिव- अंटाली, आकडसादा, बाजून्दा, चैनपुरा, दडावत, जगपुरा, पडासोली, संग्रामगढ, शम्भुगढ, बोरेला, कांवलास, मालासेरी क्षेत्र।
– वार्ड 37 अजा महिला – बदनोर, भादसी, चतरपुरा, गरियाखेडा, मोगर, मोटरास, ओजियाणा, मोठी, पाटन, रामपुरा, रतनपुरा-भा, भोजपुरा, परां, गिरधरपुरा, जेतगढ क्षेत्र।
इन चार पंस में होगा मतदान
पंस वार्ड कुल मतदाता पुरुष महिला
शाहपुरा 19 1,28,767 65,561 63,206
बदनोर 15 66,056 33,138 32,918
हुरड़ा 19 85,115 42, 742 42,373
बनेड़ा 15 91,289 45, 910 45, 379
योग ६८ 3,71,227 1,87,351 १,83,876

Home / Bhilwara / दूसरे चरण का मतदान कल, आज रवाना होंगे दल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो