8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमीढ़ के जयकारे, दीपों से जगमगाया सर्कल

महाराजा अजमीढ़ का जन्मोत्सव मनाया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 31 Oct 2020, 8:56 PM IST

Shout out to Ajmirad, the circle illuminated with lamps in bhilwara

Shout out to Ajmirad, the circle illuminated with lamps in bhilwara

भीलवाड़ा।
स्वर्णकार समाज ने शनिवार को अपने आराध्य देव महाराजा अजमीढ़ का जन्मोत्सव कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते मनाया। इस बार जुलूस व सामूहिक स्नेहभोज नहीं किया गया। समाजजनों ने शनिवार सुबह तेजाजी चौक के रूपजी महाराज की बगीची में महाराजा अजमीढ़ की आरती व पुष्प अर्पित कर याद किया। इससे पूर्व जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर भीमगंज थाने के सामने अजमीढ़ सर्कल को दीपों से सजाया। रात में सुनारों के मोहल्ले में मंदिर में भगवान रूप चतुर्भुज को खीर का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज समिति नगर, नवयुवक मंडल व महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम हुए।
नगर अध्यक्ष कैलाश बैनाथिया ने बताया कि तेजाजी चौक स्थित रूपजी महाराज की बगीची में अजमीढ़ की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर आरती की गई। मंत्री कंवरलाल सोनी ने बताया कि इस दौरान नि:शुल्क मास्क का भी वितरण किया। कोषाध्यक्ष अरूण डसाणिया ने बताया कि शुक्रवार शाम भीमगंज थाने के समीप महाराजा अजमीढ़ सर्कल पर शाम 6 बजे दीप प्रज्ज्वलन किया। नवयुवक मंडल अध्यक्ष लखन सोनी ने बताया कि रात्रि 12.15 बजे श्री रूप चतुर्भुज भगवान को खीर का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। महिला मंडल अध्यक्ष लता सोनालिया ने बताया की शाम को महिलाओं ने घरों के बाहर दीपक लगाए। मिठूलाल स्वर्णकार, लादूलाल डसाणिया, विष्णु बैनाथिया, मन्नालाल भरावा, महेश कड़ेल, योगेश सोनी, राजेश सोनी के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।