scriptलग्जरी जीप से कुचलकर जान से मारने के प्रयास में छह जने गिरफ्तार | Six people arrested for attempting to kill him by crushing a luxury je | Patrika News
भीलवाड़ा

लग्जरी जीप से कुचलकर जान से मारने के प्रयास में छह जने गिरफ्तार

कोटड़ी थाना पलिस ने एक माह पूर्व मुंडेता गांव में तीन जनों को लग्जरी जीप से कुचलकर जान से मारने के प्रयास में छह जनों को गिरफ्तार किया। उनको अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया।

भीलवाड़ाJun 20, 2020 / 11:46 am

Akash Mathur

Six people arrested for attempting to kill him by crushing a luxury je

Six people arrested for attempting to kill him by crushing a luxury je

भीलवाड़ा. कोटड़ी थाना पलिस ने एक माह पूर्व मुंडेता गांव में तीन जनों को लग्जरी जीप से कुचलकर जान से मारने के प्रयास में छह जनों को गिरफ्तार किया। उनको अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया।
सहायक उपनिरीक्षक नरेन्द्रसिंह ने बताया कि मुंडेता में खेत पर कब्जे को लेकर महेन्द्र गुर्जर व मोहनपुरी के बीच विवाद चल रहा है। २० मई को रेखा पुरी व प्रेम देवी के साथ महेन्द्र गुर्जर समेत कुछ लोगों ने मारपीट की। मारपीट में दोनों महिलाएं घायल हो गई थी। अगले दिन महिलाओं के लिए परिजन खाना लेकर लग्जरी से अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में मारपीट करने वाले महेन्द्र व साथी मोटरसाइकिल पर निकल रहे थे। इस दौरान जीप में सवार लोगों ने महेन्द्र व साथियों को जाने से मारने की नीयत से बाइक को टक्कर मारी। इससे महेन्द्र व उसके साथी बद्री ने कूदकर जान बचाई। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए थे। महेंद्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने मोहनपुरी सहित अन्य लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। इस मामले में मांगू पुरी, शिवपुरी पुरी, मोहनपुरी, विनोद पुरी, महेंद्र पुरी और शंकर पुरी को गिरफ्तार किया था।

Home / Bhilwara / लग्जरी जीप से कुचलकर जान से मारने के प्रयास में छह जने गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो