scriptजिले में अब तक 37 प्रतिशत के लगा टीका | So far 37 percent vaccine has been applied in the district | Patrika News

जिले में अब तक 37 प्रतिशत के लगा टीका

locationभीलवाड़ाPublished: Jun 22, 2021 09:31:11 am

Submitted by:

Suresh Jain

स्टॉक की कमी से रफ्तार सुस्तभीलवाड़ा शहर में सर्वाधिक 57 व कोटड़ी में सबसे कम 28 प्रतिशत टीकाकरण

जिले में अब तक 37 प्रतिशत के लगा टीका

जिले में अब तक 37 प्रतिशत के लगा टीका

भीलवाड़ा।
सीमित स्टॉक व वैक्सीनेशन के प्रति भ्रांतियों के चलते 18 प्लस से अधिक आयु वर्ग के 37.24 लोगों को ही कोरोना टीका लग पाया है। अनुमान है कि जिले में अब करीब 1०.३४ लाख लोगों को वैक्सीन लगनी है। वही सोमवार से विश्व योग दिवस पर जिले में १९ हजार से अधिक के टीके लगानी की योजना बनाई है। यह डोज अब केन्द्र सरकार से निशुल्क मिलेगी। अब १८ प्लस का अलग से हिसाब रखने की भी जरूत नहीं होगी।
सीएमएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि गांवों में अफवाह हैं कि वैक्सीन लगने से जान जा सकती है या दूसरी बीमारी के साइड इफेक्ट हो सकते हैं। जनप्रतिनिधियों ने समझाइश करके वैक्सीन के प्रति भ्रांतियां दूर कर की। उन क्षेत्रों में ६० प्रतिशत लोगों ने वैक्सीन लगवा ली। वैक्सीन लगवाने से अब तक किसी की मौत नहीं हुई है। फिलहाल वैक्सीन की आपूर्ति पूरी नहीं है, इसलिए अभियान रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने पर तेजी लाएंगे। जिले में कुल १६ लाख ४८ हजार ७६५ के मुकाबले १९ जून तक ६ लाख १३ हजार ९३२ लोगों के ही वैक्सीन लग सकी है जो ३७.२४ प्रतिशत है। कोटड़ी, सुवाणा ब्लॉक टीकाकरण में पिछड़ रहे हैं। जिले के १७ उपखण्ड मुख्यालय में भीलवाड़ा ही एेसा है, जहां ५७.६१ प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
आवंटन का पैमाना तय नहीं
सूत्रों का कहना है कि अभियान शुरू होने से अब तक प्रदेश में वैक्सीन आवंटन के कोई मापदंड नहीं है। कई जिलों में मांग के अनुपात में आपूर्ति ज्यादा होती रही। वहीं, ज्यादा डिमांड वाले शहरों में मारामारी होती रही। प्रदेश स्तर पर प्रत्येक जिले में वैक्सीन के पात्रों की संख्या के अनुपात में सप्लाई तय होनी चाहिए।
——————–
वैक्सीनेशन को लेकर जिले की स्थिति १८-६-२०२१
उपखण्ड क्षेत्र लक्ष्य लगे प्रतिशत रेंक
भीलवाड़ा २४३१८० १४०१०४ ५७.६१ १
गंगापुर ९२४४८ ४१९६३ ४५.३९ २
गुलाबपुरा ९४९०९ ३८४९० ४०.५५ ३
जहाजपुर १४६७८३ ५३१६५ ३६.२२ ४
फुलियाकलां ६५३४३ २३३४५ ३५.७३ ५
शाहपुरा ७६३७२ २७२५५ ३५.६९ ६
बदनोर ४९३२१ १७२८८ ३५.०५ ७
बनेड़ा ८५४२७ २७९७९ ३२.७५ ८
करेड़ा ७२९५१ २३८८० ३२.७३ ९
मांडलगढ ११९६४१ ३८९१८ ३२.५३ १०
मांडल ९०६३३ २९१२९ ३२.१४ ११
बिजोलिया ६३९६६ २०३३१ ३१.७८ १२
हमीरगढ़ ५५००४ १७२९३ ३१.४४ १३
रायपुर ६८५५४ २११७५ ३०.८९ १४
आसीन्द १२४०१४ ३७१०२ २९.९२ १५
सुवाणा ८०६२६ २३२२० २८.८० १६
कोटड़ी ११९५९३ ३३२९५ २७.८४ १७
योग १६४८७६५ ६१३९३२ ३७.२४
————
जिले में १८ से ४४ वर्ष की स्थिति
लक्ष्य- ११, ०१,२४६
लगे-२,०७,३७९
शेष-८,९३,८६७
प्रतिशत-१८.८३ टीकाकरण
————
जिले में ४५ वर्ष से अधिक की स्थिति
लक्ष्य- ५ लाख ४७ हजार ५२०
लगे- ४ लाख ६५५३ हजार
शेष – १ लाख ४० हजार ९६७
प्रतिशत- ७४.२५ प्रतिशत टीके लगे

ट्रेंडिंग वीडियो