हरीश मानवानी, राजेश माखीजा, जितेन्द्र मोटवानी, हेमंत दास भोजवानी, जितेन्द्र रंगलानी की अगुवाई में परिजन विधायक अवस्थी से मिले और कार्रवाई की मांग की। विधायक ने पीएमओ से बात की। उसके बाद जांच के लिए कमेटी का गठन हुआ। उधर, कोतवाली में रिपोर्ट में परिजनों ने आरोप लगाया कि व्यवसाय में पैसों की जरूरत होने से कुछ लोगों से संतोष ने उधार लिए। इसके बदले बीस से तीस प्रतिशत ब्याज वसूल रहे थे। नहीं दे पाने पर धमका रहे थे। इससे आहत होकर संतोष ने विषाक्त पदार्थ पीया।