scriptपालिका ईओ को हटाने की मांग को लेकर जहाजपुर भाजपा नगर अध्यक्ष मोबाइल टावर पर चढ़े, आधी रात तक नीचे नहीं उतरे | To demand the removal of the municipality EO, the Jahazpur BJP city pr | Patrika News
भीलवाड़ा

पालिका ईओ को हटाने की मांग को लेकर जहाजपुर भाजपा नगर अध्यक्ष मोबाइल टावर पर चढ़े, आधी रात तक नीचे नहीं उतरे

जहाजपुर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को हटाने और कस्बे की विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष एवं पार्षद पति भैरूलाल टांक बुधवार दोपहर बस स्टैण्ड के निकट मोबाइल टावर पर चढ़ गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की काफी समझाइश के बाद भी वे देर रात तक नीचे नहीं उतरे।

भीलवाड़ाSep 22, 2021 / 11:57 pm

Akash Mathur

To demand the removal of the municipality EO, the Jahazpur BJP city pr

To demand the removal of the municipality EO, the Jahazpur BJP city pr

भीलवाड़ा. जहाजपुर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को हटाने और कस्बे की विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष एवं पार्षद पति भैरूलाल टांक बुधवार दोपहर बस स्टैण्ड के निकट मोबाइल टावर पर चढ़ गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की काफी समझाइश के बाद भी वे देर रात तक नीचे नहीं उतरे। घटनाक्रम पता चलने पर टांक के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता व अन्य पदाधिकारी भी टावर के नीचे धरने पर बैठ गए। सूचना पर विधायक गोपीचंद मीणा भी वहां आ गए और धरना स्थल पर बैठ गए।
टांक ने आरोप लगाया कि नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र मीणा लम्बे समय से राजनीतिक प्रभाव में आकर नगर पालिका में नहीं आ रहे। इससे जहाजपुर का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। मीणा को हटाने की मांग पर भाजपा नगर अध्यक्ष भैरूलाल टांक दोपहर पौने दो बजे बस स्टैण्ड स्थित निजी मोबाइल कम्पनी के टावर पर चढ़ गए और प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर डीएसपी महावीर शर्मा, तहसीलदार मुकुलसिंह शेखावत तथा जहाजपुर थानाप्रभारी राजकुमार नायक वहां पहुंचे। अधिकारियों ने टांक को समझाने का प्रयास किया। टांक ने मांगे नहीं मानने तक टावर से उतरने से मना कर दिया। उनका कहना था कि ज्यादा जोर-जबर्दस्ती की गई तो वे टावर से नीचे कूद जाएंगे। रात बारह बजे तक वो टावर से नीचे नहीं उतर पाए थे।
समर्थन पर धरने पर बैठे भाजपाई, विधायक भी हुए शामिल
टांक के टावर पर चढऩे की सूचना पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व अन्य पदाधिकारी समर्थन में पालिका के पीछे नेहरू उद्यान में टावर के समीप धरने पर बैठ गए। नगरपालिका अध्यक्ष नरेश मीणा ने बताया कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक टांक टावर से नीचे नहीं उतरेंगे। भाजपा के सभी कार्यकर्ता उनके समर्थन में धरने पर बैठे रहेंगे। इसका पता चलने पर विधायक गोपीचंद मीणा भी वहां पहुंचे और धरने में शामिल हुए।
बारिश भी नहीं रोक पाई आंदोलन, कार्यकर्ता भीगते रहे
दोपहर से लेकर रात में कई बार बारिश का दौर चला। कभी तेज तो कभी धीमे। इसके बाद भी भाजपा नगर अध्यक्ष टांक से लेकर उनके समर्थन में धरने पर बैठे भाजपाई नहीं हटे। भीगते हुए समर्थन कर प्रदर्शन किया। उधर, उपखण्ड अधिकारी दामोदरसिंह भी शाम पांच बजे आंदोलन स्थल पर पहुंचे। लेकिन वे भी आंदोलनकारियों को नहीं मना पाए।
यह रही प्रमुख मांगे
जहाजपुर अस्पताल में दो सर्जन, दो मेडिसिन, एक महिला चिकित्सक, एक
निश्चेतक, एक-एक आंख, नाक, गला चिकित्सकों की नियुक्ति, अधिशाषी अधिकारी सुरेन्द्र मीणा और विकास अधिकारी संजय मोदी को हटाने, डिस्कॉम में फैली अनियमितताओं पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो