scriptश्रमिक नेता व्यास की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन | Tribute to labor leader Vyas on his death anniversary in bhilwara | Patrika News
भीलवाड़ा

श्रमिक नेता व्यास की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन

भीलवाड़ा जिला इंटक कार्यकारिणी की बैठकटेक्सटाईल श्रमिकों के वेतन में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री से मिलेगा प्रतिनिधि मण्डल

भीलवाड़ाAug 04, 2021 / 08:11 pm

Suresh Jain

श्रमिक नेता व्यास की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन

श्रमिक नेता व्यास की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन

भीलवाड़ा
भीलवाड़ा के पूर्व विधायक, संसदीय सचिव, श्रमिक नेता स्व. प्रणवीर व्यास की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रमिक संस्था गांधी मजदूर सेवालय में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहाड़ा विधायक गायत्री देवी व प्रदेश इन्टक अध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली ने पुष्प अर्पित कर व्यास के श्रमिक हितों के लिए कार्यों को याद किया। बाद में भीलवाड़ा जिले में सक्रिय जिला इन्टक प्रतिनिधियों का सम्मेलन हुआ।
विधायक गायत्री त्रिवेदी ने इस मौके पर कहा कि टेक्सटाइल श्रमिकों की दशा को सुधारने के लिए वे मुख्यमंत्री से श्रमिक प्रतिनिधि मण्डल के साथ मिलकर वेतनमान में बढ़ोतरी की मांग करेगी। श्रीमाली ने भी प्रदेश के सभी श्रमिकों के हितों के लिए केन्द्र सरकार की ओर से लाए जा रहे लेबर कोड का पुरजोर विरोध करते हुए बताया कि इससे सभी श्रमिक उद्योगपतियों के बंधुआ मजदूर जैसी स्थिति में आ जाएगी। संस्था अध्यक्ष कैलाश व्यास ने श्रमिकों हितों के लिए संघर्षरत इन्टक संस्था की जानकारी देते हुए बताया कि श्रमिकों ने बी मजदूर नेता स्व. रमेशचन्द्र व्यास, गिरधारीलाल व्यास एवं प्रणवीर व्यास को चुनावों में जीताकर संसद व विधानसभा में पहुंचाया। कार्यकारी अध्यक्ष दीपक व्यास ने भी जिले में इंटक संगठन को मजबूती दिलाने के लिए अन्य सभी क्षैत्रों के श्रमिकों से यूनियन से जुडऩे का आव्हान किया।
कार्यक्रम को बार कौसिंल ऑफ इण्डिया के चैयरमेन सुरेशचन्द्र श्रीमाली, भीलवाड़ा जिले के प्रभारी सतीश व्यास, यूथ इन्टक अध्यक्ष श्यामलाल गुर्जर, जिला इन्टक अध्यक्ष रामेश्वर सोनी, महामंत्री कानसिंह चुण्डावत, महिला इन्टक अध्यक्ष वंदना कुंवर, टेक्सटाईल फैडरेशन के महामंत्री छोटू सिंह पुरावत, जलदाय विभाग के अध्यक्ष कन्हैयालाल शर्मा, मो. इलियास, रामदेव खारोल, सचिव छीतरमल सेन आदि ने संबोधित किया।

Home / Bhilwara / श्रमिक नेता व्यास की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो