scriptमहिला ने फंदे पर झूलकर दी जान, पीहर पक्ष ने कहा-पति-बेटे करते थे मारपीट | Woman haning in bhilwara | Patrika News
भीलवाड़ा

महिला ने फंदे पर झूलकर दी जान, पीहर पक्ष ने कहा-पति-बेटे करते थे मारपीट

सदर थाना क्षेत्र के धूमड़ास में वृद्ध महिला ने गुरुवार को फंदे पर झूलकर जान दे दी।

भीलवाड़ाNov 15, 2019 / 01:40 am

tej narayan

Woman haning in bhilwara

Woman haning in bhilwara

भीलवाड़ा।

सदर थाना क्षेत्र के धूमड़ास में वृद्ध महिला ने गुरुवार को फंदे पर झूलकर जान दे दी। पुलिस घर पहुंची तब शव फर्श पर मिला। पीहर पक्ष ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते पति व दो पुत्रों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच कर रही है।
उपनिरीक्षक पन्नालाल मीणा ने बताया कि धूमड़ास निवासी मोहनी (60) पत्नी देवीलाल रेगर ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मोहनी का शव फर्श पर रखा था। पति व पुत्रों ने शव उतार लिया। सूचना पर सूठेपा स्थित पीहर पक्ष के लोग आ गए। पुलिस ने शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। वहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव पीहर पक्ष को सौंप दिया। एफएसएल और एमओबी टीम भी मौके पर बुलाई गई।

शराब पीकर मारपीट का आरोप

पीहर पक्ष ने पहले मोहनी की हत्या करने का आरोप लगाया था। उसके गले पर रस्सी के निशान मिले। सूठेपा निवासी मृतका के भाई माधूलाल रेगर ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला मृतका के पति देवीलाल तथा उसके दो पुत्र कैलाश व प्रकाश के खिलाफ दर्ज कराया। परिवादी ने आरोप लगाया कि दम्पती एक मकान तथा उसके पुत्र पत्नियों के साथ दूसरे मकान में रहते थे। तीनों शराब पीकर मोहनी से मारपीट करते थे। घर में खाने-पीने का सामान लाकर नहीं देते थे। इससे परेशान होकर मोहनी ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली।

Home / Bhilwara / महिला ने फंदे पर झूलकर दी जान, पीहर पक्ष ने कहा-पति-बेटे करते थे मारपीट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो