scriptएक ही मंडप में हुई युवक की दो लड़कियों से शादी, दोनों दुल्हन हैं सगी बहन, इलाके में खूब है इसकी चर्चा | one man marriage with two bride in bhind | Patrika News
भिंड

एक ही मंडप में हुई युवक की दो लड़कियों से शादी, दोनों दुल्हन हैं सगी बहन, इलाके में खूब है इसकी चर्चा

पत्नी के बहन के साथ शख्स का चल रहा था अफेयर

भिंडDec 08, 2019 / 07:43 pm

Muneshwar Kumar

677_1.jpg
भिंड/ मध्यप्रदेश में अजीबोगरीब कारनामे होते रहते हैं। एक महिला खुद से ही अपनी पति की शादी धूमधाम करवाई है। वो भी सार्वजनिक रूप से। शादी करवाने वाली महिला कोई आम महिला नहीं है बल्कि उस इलाके की सरपंच है। लेकिन स्थानीय लोग और अधिकारियों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिरी सरपंच ने अपने पति की शादी अफनी ही छोटी बहन से क्यों करवाई।

भिंड के इलाके में सरपंच के पति की शादी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। सरपंच ने अपने ही पति से बहन की शादी 26 नवंबर को करवाई है। शादी का वीडियो अब सामने आया है। घटना भिंड जिले के मेहगांव अंतर्गत ग्राम गुदावली की है। जहां की सरपंच विनीता देवी ने अपने पति दिलीप सिंह मिर्धा की शादी अपनी छोटी बहन रचना से करवाई है।
खुद भी गले में डाली वरमाला
यह शादी कोई चोरी चुपके नहीं हुई है। बल्कि सरपंच ने भव्य आयोजन कर गांव में डंके की चोट पर शादी करवाई है। वरमाला के लिए मंच बनाया गया था। वरमाला के दौरान पहले सरपंच पति ने अपनी नई दुल्हनियां के गले में वरमाला डाला। उसके बाद सरपंच ने खुद भी अपने पति के गले में वरमाला डाली। पंचायत के लोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि आखिरी सरपंच ने ऐसा क्यों की।
दो बच्चों की मां है सरपंच
बताया जा रहा है कि पति की शादी अपनी बहन से करवाने वाली सरपंच पहले से ही दो बच्चों की मां है। विनीता देवी को एक बेटा और एक बेटी है। बावजूद इसके उसने अपने पति दिलीप सिंह का विवाह अपनी छोटी बहन रचना के साथ अपनी सहमति से करवाया। फिलहाल इस शादी की चर्चा पूरे इलाके में है। पिछले एक सप्ताह से उस पंचायत में यह गॉशिप का विषय है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
पहली पत्नी को रहते नहीं कर सकते दूसरी शादी
हालांकि हिंदू मैरिज एक्ट कहता है कि एक पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी नहीं की जा सकती है। लेकिन सरपंच ने कानून के साथ ऐसा मजाक क्यों किया। इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं इस मामले में मेहगांव एसडीएम और बाल विकास विभाग के अन्य अधिकारियों को भी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद अधिकारी जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

Home / Bhind / एक ही मंडप में हुई युवक की दो लड़कियों से शादी, दोनों दुल्हन हैं सगी बहन, इलाके में खूब है इसकी चर्चा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो