scriptपेड़ के संरक्षण के लिए किया चंदा, उसे ही कलेक्टर के स्टेनो ने कटवाया | Donation, protection, tree, steno, collector, bhind news in hindi, bhi | Patrika News
भिंड

पेड़ के संरक्षण के लिए किया चंदा, उसे ही कलेक्टर के स्टेनो ने कटवाया

बरगद के वृक्ष के संरक्षण के लिए लोगों ने एकत्रित किए थे 50 हजार रुपए

भिंडDec 03, 2019 / 11:43 pm

Rajeev Goswami

पेड़ के संरक्षण के लिए किया चंदा, उसे ही कलेक्टर के स्टेनो ने कटवाया

पेड़ के संरक्षण के लिए किया चंदा, उसे ही कलेक्टर के स्टेनो ने कटवाया

भिण्ड. एक ओर कलेक्टर छोटे सिंह पौधरोपण अभियान चलवाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए तमाम प्रयास कर रहे हैं। दूसरी ओर उनके ही स्टेनो बरगद जैसे वृक्ष को काटकर न सिर्फ हरियाली बल्कि लोगों की आस्था पर भी प्रहार कर रहे हैं।
शहर के पुराने हलवाई खाने में स्थित कलेक्टर कार्यालय के स्टेनो राजकुमार गुप्ता ने अपने प्रशासनिक वर्चस्व के चलते घर के बाहर आम रोड किनारे खड़े करीब 100 साल पुराने बरगद को काट दिया है। यहां बतादें कि स्थानीय लोगों की उक्त बरगद से धार्मिक आस्था भी जुड़ी हुई थीं। पेड़ काटने के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश भी है। इस संबंध में स्थानीय नागरिक रामू त्रिपाठी पुत्र बृजबिहारी त्रिपाठी ने कलेक्ट को शिकायत भी की है।
यहां बता दें कि रामू त्रिपाठी, मनीष शर्मा के अनुसार बरगद के वृक्ष को संरक्षित रखने के लिए उसके चारों ओर चबूतरे का निर्माण कराए जाने के लिए दो साल पूर्व 50 हजार रुपए चंदा जमा किया गया था। चबूतरा बनने के बाद महिलाएं तीज त्योहारों पर आसानी से बरगद की पूजा कर लेतीं थीं।
पेड़ काट जाने के बाद महिलाओं को पूजा के लिए आसपास कोई दूसरा बरगद नहीं है।

-पेड़ कभी भी गिरने की स्थिति में था ऐसे में घर तथा परिवार के सदस्यों को क्षति पहुंचने का अंदेशा था इसलिए कटवाया है।
राजकुमार गुप्ता, स्टेनो कलेक्टर कार्यालय भिण्ड

यदि स्टेनो द्वारा हरा वृक्ष काटा गया है तो यह गलत है हम जानकारी लेकर आवश्यक कार्यवाही करेंगे।

छोटे सिंह, कलेक्टर भिण्ड

Home / Bhind / पेड़ के संरक्षण के लिए किया चंदा, उसे ही कलेक्टर के स्टेनो ने कटवाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो