scriptछप्पर में लगी आग, मवेशी बचाने गया देवर जिंदा जला, भाभी झुलसी | Fire broke out in thatch, brother-in-law went to save the cattle | Patrika News
भिंड

छप्पर में लगी आग, मवेशी बचाने गया देवर जिंदा जला, भाभी झुलसी

अटेर के बघेड़ी गांव का मामला, पांच बकरियों की मौत, तीन भैंस घायल

भिंडNov 27, 2022 / 05:17 pm

Vikash Tripathi

छप्पर में लगी आग, मवेशी बचाने गया देवर जिंदा जला, भाभी झुलसी

छप्पर में लगी आग, मवेशी बचाने गया देवर जिंदा जला, भाभी झुलसी

भिण्ड. अटेर के बघेड़ी गांव में घर के बाहर रखे छप्पर में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। अंदर बंधी मवेशियों को बचाने युवक छप्पर में दाखिल हो गया, लेकिन आग की चपेट में आने से वह वापस नहीं निकल पाया। ग्रामीणों ने उसे जैसे तैसे निकाला, लेकिन जान नहीं बची। आगजनी में उसकी भाभी भी झुलस गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना शुक्रवार रात आठ बजे की है।
रामअवतार(32) पुत्र जयश्रीराम कुशवाह के घर के बाहर छप्पर रखा है। शुक्रवार की रात रामअवतार घर में खाना खा रहे थे। तभी अचानक बाहर से किसी ग्रामीण ने आवाज लगाई कि आग लग गई, रामअवतार कहां हो। खाना छोड़कर रामअवतार और उसकी भाभी मंजू देवी छप्पर में बंधी मवेशियों को बचाने दौड़ पड़े। रामअवतार जलती आग में अंदर घुस गए। वहीं मंजू ने कुछ बकरियों को खोल लिया। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि रामअवतार बाहर नहीं निकल पाए। देखते ही देखते पूरा गांव इक_ा हो गया। आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीण अपने-अपने घरों से बाल्टियों में पानी भरकर जुट गए। अंदर फसे रामअवतार और पांच बकरियां ङ्क्षजदा जल गईं। आग की चपेट में आई मंजू देवी को ग्रामीणों ने किसी तरह से बाहर निकाला और उपचार के लिए आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं युवक को ग्वालियर लेकर चले, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आगजनी में जन हानि के साथ ही 5 बकरियां ङ्क्षजदा जलकर खत्म हो गई हैं। छप्पर के अंदर तीन भैंस भी बंधी थीं, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। भैंसें आग की चपेट में आने से झुलस गईं हैं। जयश्रीराम कुशवाह ने बताया घटना में उनके बेटे की मौत हो गई है। मृतक रामअवतार अपने भाई अतरङ्क्षसह के साथ एक ही घर में रहता था। उसके दूसरे भाई रामकिशन, उदयङ्क्षसह कुशवाह अलग रहते हैं, वहीं एक भाई भिण्ड रहता है।
5 लाख का नुकसान
कोटवार कायम ङ्क्षसह ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। शनिवार की सुबह पटवारी सविता सेंगर ने गांव पहुंचकर नुकसान का पंचनामा तैयार किया। घर के मुखिया जयश्रीराम के अनुसार 5 लाख रुपए का नुकसान इस आगजनी में हुआ है। वहीं उनकी बहू का उपचार जिला अस्पताल भिण्ड में चल रहा है।

Home / Bhind / छप्पर में लगी आग, मवेशी बचाने गया देवर जिंदा जला, भाभी झुलसी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो