scriptनकल के लिए बदनाम स्कूलों को फिर बनाया परीक्षा केंद्र, तीन साल से लगा रखा था प्रतिबंध | mp board 2020 : Schools notorious for cheating made exam centers | Patrika News
भिंड

नकल के लिए बदनाम स्कूलों को फिर बनाया परीक्षा केंद्र, तीन साल से लगा रखा था प्रतिबंध

बोर्ड परीक्षाओं के लिए बनाए 62 केंद्र, 19 अतिसंवेदनशील, 32 संवेदनशील

भिंडFeb 18, 2020 / 08:16 am

Amit Mishra

mp board 2020 exam

mp board 2020 exam

भिण्ड। जिले में 1 मार्च से होने वाली माध्यमिक शिक्षा मंडल परीक्षाओं के लिए 62 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें से 19 केंद्रों को अतिसंवेदनशील तथा 32 को संवेदनशील की श्रेणी में रखा है। केंद्रों पर स्थाई पैनल के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। मोबाइल दल का भी गठन किया जा रहा है। कुछ ऐसे स्कूलों को भी केंद्र बनाया है जो पूर्व में नकल के लिए बदनाम रहे हैं। पिछले तीन साल से इन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जा रहा था।

नकल के लिए बदनाम इन प्रतिबंधित स्कूलों को मिली प्राथमिकता
नकल के लिए बदनाम जिन स्कूलों को चार साल पहले तत्कालीन कलेक्टर डॉ. इलैया राजाटी के कार्यकाल में ब्लैक लिस्ट में डाल दिया था उन्हें केंद्रों की सूची में स्थान मिल गया है। शाउमावि आलमपुर, शाउमावि अमायन, शाउमावि असवार, सरस्वती आलमपुर, शा.बालक छात्रावास आलमपुर को कई सालों बाद केंद्र बनाया गया है।

ऊमरी केंद्र भी बदनाम रहे
जिला मुख्यालय से दूर तथा बीहड़ी क्षेत्र में होने से उक्त परीक्षा केंद्रों पर अधिकारी जब तक निरीक्षण के लिए पहुंच पाते तब तक नकल माफिया कामयाब हो जाते थे। बताया जा रहा है कि इन केंद्रों को बनवाने के लिए माफिया ने राजनीतिक एप्रोच का सहारा लिया है। इनमें से कई स्कूलों में बाहरी तत्वों को रोक ने के लिए बाउंड्रीवाल तक नहीं है। रामहर्षण मोरकुटी, रामाधार नयागंाव, शिवा डीएड कालेज ऊमरी केंद्र भी बदनाम रहे हैं।

 

धारा 144 लागू रहेगी
वर्ष 2020 की परीक्षा में 47681 परीक्षार्थी शामिल होने जा रहे हैं। इनमें 27403 हाईस्कूल के और 20278 हायर सेकंडरी के हैं। 44 परीक्षा केंद्र शासकीय और अनुदान प्राप्त शालाओं में बनाए हैं। 18 परीक्षा केंद्र प्राइवेट डीएड कालेजों में हैं। नकल पर रोक लगाने के लिए अतिसंवेदनशील केंद्रों की वीडियोग्राफी भी होगी। वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी रखेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी।

 

वर्षवार छात्रसंख्या हाईस्कूल
वर्ष छात्र संख्या
2013-14 32212
2014-15 10427
2015-16 48866
2016-17 26519
2017-18 24042
2018-19 24721


वर्षवार छात्रसंख्या हायर सेकंडरी
2013-14 24885
2014-15 30444
2015-16 33563
2016-17 25150
2017-18 17300
2018-19 16026

केंद्र और उनमें परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या
केंद्र का नाम————— हाईस्कूल —–हायर सेंकेडरी
शाउत्कृष्ट उमावि नं.1 भिण्ड —-794 ———–753
शाबालकउमावि भिण्ड नं.2—– 438 ———–431
कन्या एमएलबी भिण्ड ———396 ————–410
शाउमावि क न्या ऊमरी ———654 ————-352
शाबाउमावि अटेर————– 478 ————–309
शाबालकउमावि गोहद ———-606 ————–407
शाकन्याउमावि गोहद ———– 533 ————-406
शाबालक उमावि मेहगांव ———-504 ———–413
शा.कन्या उमावि मेहगांव ——627 —————527
शाबालक उमावि मौ ———–282 —————- 118
शा कन्याउमावि मौ ———–307 ——————344
शाबालकउमावि लहार ———–446 —————–501
शा कन्या उमावि लहार———– 465 —————–142
शाबालक उमावि गोरमी ———-389 ——————324
शाउमावि मिहोना————– 565 ———————-285
शा कन्या हाईस्कूल दबोह ——–360 ———————-358
शाउमावि आलमपुर —————254 ———————-40
शाउमावि रौन ———————- 296——————— 000
शाउमावि अमायन ——————345 ———————213
शा.उमावि असवार ——————272 ———————-181
शाउमावि जवासा ———————-341 ———————-195
शाउमावि खनेता ———————-265 ———————-215
शाउमावि नयागांव———————- 294 ———————-304
शाउमावि मालनपुर ———————-266 ———————-118
शा ठाकुरजी उमावि बैशपुरा ——————-304 ——————-218
शाबालक उमावि दबोह ———————-498———————- 283
शाकन्या उमावि मिहोना ———————-308 ———————-378
शा. स्वामी विवेकानंद सुरपुरा ——————–359 ———————-388
शाउमावि सर्वा————————————– 346 ——————-172
शा मॉडल उमावि गोहद —————————- 538 ———————-349
जैन उमावि भिण्ड —————————————471 ——————–591

 

 

 

केंद्र का नाम ———– हाईस्कूल ———- ——हायर सेंकेडरी
सीएसउमावि फूप ———–331 ———————-169
जनता उमावि भिण्ड ———–409 ——————429
टेगोर उमावि भिण्ड —————377 ————-317
सरस्वती उमावि आलमपुर ———–88 ———–224
रोशल लाल दैपुरिया कॉलेज ———–503 — —-000
ज्ञानवती डीएल कालेज ————-413 —————-317
चौ. रूस्तमसिंह भिण्ड ————–593 ————642
मां गिरजा देवी डीएडभिण्ड ——–600 —————342
शा डाइट भिण्ड ——————– 429 ————–396
विद्यावती डीएड भिण्ड —————652 —————585
गायत्री डीएड कालेज हैवतपुरा ———-647 ———-468
शांति किशोर डीएड भिण्ड —————526 ———–000
एमपी डीएडजलपुरा————————- 588 ————-519
शामावि एसएएफ भिण्ड ——————–293 ———–260
शामावि बुनियादी भिण्ड ——————–388 ————427
शामावि कॉटनजीन भिण्ड ———————-364 ———-432
शामावि रौन ———————————–268 ——–278
शामावि फूप —————————————-345 ——-137
शामावि मौ —————————————-268 ————000
एलव्हीएस मुरलीपुरा ———————————–335 ———–103
रामहर्षण डीएड मोरकुटी ————————-724 ———–355
रामाधार डीएड नयागांव ————————-726 ———283
रामनाथ डीएड गोरमी ————————-699 ————372
शिवा डीएडऊमरी —————————695 —————–594
शिव एजुकेशन सेमरपुरा ——————–472 ——————–170
दैपुरिया डीएड मेहगांव ————————-531 —————492
शामावि बिरखड़ी रौन —————————— 295 —————163
शाकन्या मावि लहार—————————— 370 —————365
शा बालक छात्रावास अमायन ——————–258 ——————–334
धीरसिंह डीएडगोरमी ————————-700 ————————-654
बांके विहारी डीएड भिण्ड——————– 515 ————————-726

ये है स्थिति
47681 परीक्षार्थी होंगे परीक्षा में शामिल, इनमें 27403 हाईस्कूल के और 20278 हायर सेकंडरी के परीक्षार्थी
44 केंद्र शासकीय, अनुदानित और 18 डीएड कालेजों को बनाया गया परीक्षा केंद्र

शाएमएलबी भिण्ड, शाबालक उमावि अटेर, शाबालक उमावि मौ, शासकीय कन्या उमावि मौ, शाउमावि अमायन, शाउमावि खनेता, शा.विवेकानंद उमावि सुरपुरा, शा मॉडल गोहद, रोशनलाल दैपुरिया कॉलेज सुरपुरा, ज्ञानवती पिथनपुरा, रुस्तमङ्क्षसह डीएड कालेज भिण्ड, शा. डाइट भिण्ड, शामावि बुनियादी भिण्ड, शामावि कॉटनजीन भिण्ड, शामावि मौ, रामाधार डीएड कॉलेज नयागांव, शिवा डीएड ऊमरी, शा. बालक छात्रावास अमायन।

विद्यार्थियों को दूर जाने की समस्या थी और क्षेत्रीय विधायकों ने भी पत्र लिखे तो प्रतिबंधित स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रेणी के हिसाब से केंद्र पर व्यवस्थाएं की जाएगी।
-हरभुवनसिंह तोमर, डीईओ भिण्ड

Home / Bhind / नकल के लिए बदनाम स्कूलों को फिर बनाया परीक्षा केंद्र, तीन साल से लगा रखा था प्रतिबंध

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो