scriptयह क्या हुआ, बीस दिन में ही बदल गया जिले राजनीतिक परिदृश्य | alwar political news | Patrika News
भिवाड़ी

यह क्या हुआ, बीस दिन में ही बदल गया जिले राजनीतिक परिदृश्य

अलवर. लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहरोड़ के जिस वार्ड में बम्पर वोट मिले, वहीं 20 दिन बाद हुए नगर निकाय उपचुनाव में वहां कांग्रेस ने जीत का परचम फहरा दिया।

भिवाड़ीJun 19, 2019 / 01:06 pm

Prem Pathak

alwar political news

यह क्या हुआ, बीस दिन में ही बदल गया जिले राजनीतिक परिदृश्य

अलवर. लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहरोड़ के जिस वार्ड में बम्पर वोट मिले, वहीं 20 दिन बाद हुए नगर निकाय उपचुनाव में वहां कांग्रेस ने जीत का परचम फहरा दिया। हालांकि खैरथल में कांग्रेस अपनी स्थिति में सुधार करने में कामयाब रही।
लोकसभा चुनाव की गत 23 मई को हुई मतगणना में भाजपा को अलवर लोकसभा क्षेत्र में बड़ी जीत हासिल हुई। इस जीत में बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र का बड़ा योगदान रहा। खास बात यह रही कि बहरोड़ के गिने चुने मतदान केन्द्रों पर ही कांग्रेस बढ़त बना पाई थी, शेष बूथों पर भाजपा ने अच्छी संख्या में वोट लिए। हालांकि लोकसभा चुनाव के परिणाम से लेकर अब तक जिले में कोई बड़ा राजनीतिक बदलाव तो नहीं हो पाया, लेकिन चुनावी परिणाम का दृश्य जरूर बदल गया।
बहरोड़ में परिणाम उलट गया
बहरोड. लोकसभा चुनावों में बहरोड़ के वार्ड 19,22,23,24 का एक बूथ था जिसमें कुल 1400 वोट थे। लोकसभा चुनावों में लगभग 962 की पोलिंग हुई थी। जिसमे कांग्रेस पार्टी को 226 वोट मिले थे और भाजपा को 736 वोट मिले थे और अब पालिका उप चुनाव मे हुए मतदान में अकेला 22 वार्ड था जिसमे कांग्रेस को 261,भाजपा को 159 और निर्दलीय 157,नोटा को 3 मत मिले। यहां कांग्रेस के विकास यादव ने 100 मतों से जीत दर्ज कराई।
खैरथल में कांग्रेस की स्थिति सुधरी
खैरथल के वार्ड न. 4 में हुए नगर पालिका उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना देवी विजयी हुई है। उन्होंने भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार शकुंतला देवी को 311 मतों से हराया है। अर्चना देवी को 653 वोट मिले हैं वहीं शकुंतला को 340 वोट मिले। कांग्रेस ने इस वार्ड में लोकसभा चुनाव में भी जीत दर्ज की थी। इस बार उन्होंने जीत का अंतर बढ़ाया है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के जितेन्द्र सिंह ने महंत बालकनाथ को 38 वोटों से हराया था। जितेन्द्र सिंह को 471 वोट मिले थे, वहीं बालकनाथ को 433 वोट मिले थे।

Home / Bhiwadi / यह क्या हुआ, बीस दिन में ही बदल गया जिले राजनीतिक परिदृश्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो