भिवानी

चाची के अवैध संबंधों का भतीजी को पता चला, गांव के युवक के हवाले करके खराब कर दी जिंदगी

गांव के युवक से अवैध संबंध का खुलासा होने पर एक चाची ने अपनी भतीजी को पहले तो अन्य युवकों से बात करने को मजबूर किया, जब वह नहीं मानी तो (Aunty Involved In Rape Of Minor Neice Rape In Rewari Haryana) (Haryana News) (Rewari News) (Minor Rape)…

भिवानीSep 04, 2020 / 08:04 pm

Prateek

चाची के अवैध संबंधों का भतीजी को पता चला, गांव के युवक के हवाले करके खराब कर दी जिंदगी

भिवानी,रेवाड़ी: यहां एक रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। गांव के युवक से अवैध संबंध का खुलासा होने पर एक चाची ने अपनी भतीजी को पहले तो अन्य युवकों से बात करने को मजबूर किया। जब वह नहीं मानी तो नाबालिग भतीजी को एक युवक के हवाले कर उससे दुष्कर्म कराया।

यह भी पढ़ें

चंद्रयान-1 को मिली अहम जानकारी, चांद में लग रहे जंग का लगाया पता, भेजी तस्वीरें

यह घिनौना मामला हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कोसली क्षेत्र स्थित एक गांव से सामने आया है। आरोपी महिला के जेठानी और नाबालिग पीड़ित लड़कियों की मां ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी महिला समेत चार युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें

हजारों KM स्कूटी चलाकर गर्भवती पत्नी को पेपर दिलाने पहुंचा, कईं समस्याओं का करना पड़ा सामना, पढिएं मांझी की कहानी…

पीड़ित लड़की की मां ने शिकायत में बताया कि उसके तीन बच्चों में से दो नाबालिग लड़कियां अपनी चाची के पास रहती थीं। कुछ दिनों पूर्व चाची के पास रह रही लड़कियों ने अपनी मां को बताया था कि चाची के गांव के ही युवक के साथ अवैध संबंध है जिसके बारे में उन्हें पता चल गया है। उन्होंने चाची को युवक के साथ देख भी लिया था।

यह भी पढ़ें

Defence Minister Rajnath Singh की मॉस्को में आज हो सकती है चीनी समकक्ष से मुलाकात, कहा – सख्त तेवर ठीक नहीं

अपनी पोल खुलती देख चाची ने दोनों बहनों को धमकाना शुरू कर दिया और मुंह बंद रखने को कहा। आरोपी चाची ने दोनों भतीजियों को गांव के चार युवकों से बात करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। यह भी आरोप है कि बड़ी भतीजी ने चारों युवकों से बात करने और रिलेशन में आने से मना कर दिया था। इस पर चाची ने उनके साथ बुरा व्यवहार किया। इसके बाद उसने छोटी भतीजी को तो एक युवक के पास भेज कर उसकी जिंदगी खराब करवा दी।


ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.