scriptराजस्थान सीमा पर हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या | Haryana Police Sub Inspector shot dead on rajasthan border | Patrika News
भिवानी

राजस्थान सीमा पर हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या

गोली लगने से गंभीर घायल रणवीर सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां कि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया…

भिवानीNov 16, 2018 / 07:56 pm

Prateek

(भिवानी): हरियाणा के रेवाडी जिले में राजस्थान सीमा के निकट धारूहेडा-भिवाडी रोड पर शुक्रवार को हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर रणवीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

 

सब इंस्पेक्टर रणवीर सिंह हत्या के मामले में अभियुक्त नरेश को गिरफ्तार करने गए थे। रणवीर सिंह ने जैसे ही गिरफ्तार करने का प्रयास किया अभियुक्त ने उन पर गोलियां दाग दीं। गोली लगने से गंभीर घायल रणवीर सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां कि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार नरेश करीब दो सप्ताह पहले दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित एक होटल के मालिक की हत्या की वारदात में लिप्त था। हत्या और हत्या के प्रयास के कई अन्य मामलों में भी वह वाछित था। सब इंस्पेक्टर रणवीर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने कहा है कि दिवंगत सब इंस्पेक्टर के परिजनों को विभाग की कल्याण योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। तीस लाख रूपए की विशेष अनुग्रह राशि के अलावा दुर्घटना मृत्यु बीमा अनुबंध के तहत भी तीस लाख रूपए दिए जायेंगे। मृतक के बच्चों को पुलिस पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 तक मुफ्त शिक्षा दी जायेगी।

Home / Bhiwani / राजस्थान सीमा पर हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो