scriptनौकरी करने से मना करने पर महिला ने उठाया खौफनाक कदम | Woman Took A Frightful Step After Refusing To Work | Patrika News
भिवानी

नौकरी करने से मना करने पर महिला ने उठाया खौफनाक कदम

साढ़े तीन साल के बेटे को फांसी पर लटका, खुद ने भी लगाया फंदा

भिवानीJan 08, 2020 / 12:36 am

Devkumar Singodiya

भिवानी. चरखी दादरी जिले के बाढड़ा उपमंडल के गांव जीतपुरा ढाणी में एक महिला ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपने साढ़े तीन साल के बेटे को फांसी पर लटकाने के बाद खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिलते ही बाढड़ा डीएसपी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। मां व बेटे के शवों का दादरी के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा।

बताया जा रहा है कि मृतका का नाम क्लर्क भर्ती की मेरिट सूची में था। परिजनों ने नौकरी करने से मना किया तो उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया। हालांकि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि नंगला निवासी दिनेश की शादी करीब पांच वर्ष पहले भिवानी के गांव मिताथल निवासी ऋतु के साथ हुई थी। वह दोनों जीतपुरा ढाणी में ही रहते थे। करीब 23 वर्षीय ऋतु ने रात को अपने साढ़े तीन साल के बेटे रौनक को फांसी पर लटका दिया। उसके बाद खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे बाद दिनेश ने अपनी पत्नी व बेटे को फांसी पर लटका देखा तो वह चिल्लाने के बाद बेहोश हो गया। परिजनों ने कमरे में आकर देखा तो उनके भी पैरों तले की जमीन खिसक गई।

बाद में घटना की जानकारी महिला के मायके पक्ष व पुलिस को दी गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हाल ही में हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन की क्लर्क भर्ती परिणामों की मेरिट सूची में ऋतु का नाम था। वह सरकारी नौकरी करना चाहती थी, लेकिन परिजन उसे मना कर रहे थे। इसी से क्षुब्ध होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया हैं।

गांव में पसरा मातम

इस तरह की दर्दनाक घटना सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में मातम पसर गया है। वारदात स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई इसी बारे में बात करता नजर आया। महिला ने अपनी जिंदगी खत्म करने के साथ मासूम की जान क्यों ली हर किसी की जुबान पर बार बार यह सवाल था।

Home / Bhiwani / नौकरी करने से मना करने पर महिला ने उठाया खौफनाक कदम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो