भोपाल

इन 2 राशियों का पलटने वाला है किस्मत का पांसा, मंडरा रहे हैं खुशियों के बादल

इन 2 राशियों का पलटने वाला है किस्मत का पांसा, मंडरा रहे हैं खुशियों के बादल

भोपालMar 13, 2019 / 11:19 am

Ashtha Awasthi

भोपाल। आज के दिन दो राशियों की लॉटरी लगने वाली है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज चंद्रमा अपनी उच्च राशि में है, जिसके चलते सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। इस योग के बनने के कारण वृष और कर्क राशि की आज किस्मत चमकने वाली है। साथ ही मेष, सिंह, मकर और मीन राशि वाले लोगों के लिए भी दिन अच्छा है। वहीं दूसरी ओर मिथुन और तुला राशि वाले लोगों के लिए दिन ठीक नहीं कहा जा सकता है। इन दोनों ही राशियों को आज के दिन सावधान रहना होगा। जानिए जिन दो राशि की किस्मत चमकने वाली है वे आज के दिन क्या करें…..

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए ये समय आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। इस राशि एक लोग अपनी मेहनत और लगन के दम पर हर क्षेत्र में उपलब्धि पाने में सफल होंगे। इस राशि के जातकों पर मां दुर्गा की कृपा दृष्टि होने की वजह से कोई इनका चाह कर भी बुरा नहीं कर पाएगा। आर्थिक मामले पूरी तरह से सुलझ जाएंगे।

Rashifal

कर्क राशि

कर्क राशि के छात्रों को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद सहायता मिल सकती है। इसके साथ ही आप जिस कार्य में सफलता हासिल करने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे है, उस कार्य में भी आपको सफलता जरूर मिलेगी। गौरतलब है कि काफी कोशिशे करने के बाद आपकी तरक्की और धन में वृद्धि होने के योग बन रहे है। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.