script15 August : सात से 12 बजे तक इन मार्गों का ट्रैफिक डायवर्ट, शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री | 15 August traffic diverted in bhopal on Independence Day | Patrika News

15 August : सात से 12 बजे तक इन मार्गों का ट्रैफिक डायवर्ट, शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री

locationभोपालPublished: Aug 14, 2019 11:46:32 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

15 August : सुबह सात से 12 बजे तक एमपी नगर तिराहे से लाल परेड तिराहे तक प्रतिबंधित रहेगा ट्रैफिक स्वतंत्रता दिवस की तैयारी: शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा

15 August  Independence Day

भोपाल. स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day ) पर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम (लाल परेड मैदान) में होने वाले आयोजन के चलते 15 अगस्त ( 15 August ) को सुबह सात से 12 बजे तक कई मार्गों का ट्रैफिक डायवर्ट ( Traffic divert ) रहेगा। साथ ही जरूरत पडऩे पर लाल परेड से जुड़े मार्गों का ट्रैफिक भी प्रतिबंधित किया जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस ( Traffic police ) के मुताबिक जिंसी चौराहे से शब्बन चौराहे की तरफ चर्च रोड पर यातायात कार्यक्रम के दौरान प्रतिबंधित रहेगा।

 

MUST READ : उधार की रकम वापस मांगने पर की थी हत्या, काश! पापा हमारी बात मान गए होते

 

इसी तरह एमपी नगर तिराहे से लाल परेड मैदान की तरफ आने वाला यातायात भी प्रतिबंधित रहेगा।
शहर में भारी वाहनों का प्रवेश सुबह छह बजे से बंद: शहर में भारी वाहनों का प्रवेश छह बजे से बंद रहेगा। अनुमति प्राप्त भारी वाहन, अन्य भारी वाहनों का प्रवेश दोपहर 12 बजे तक लालपरेड ग्राउंड के आसपास वाले मार्गों पर प्रतिबंधित रहेगा।

इन मार्गों से वाहन का होगा परिचालन

– रोशनपुरा से भारत टॉकीज की ओर जाने वाले दो पहिया, चार पहिया वाहन बाणगंगा, मछलीघर, पीएचक्यू तिराहा होते हुए भारत टॉकीज की तरफ जाएंगे।
– लिली टॉकीज से रोशनपुरा, टीटी नगर की ओर जाने वाले वाहन पीएचक्यू तिराहा, खटलापुरा, बाणगंगा से होते हुए रोशनपुरा, टीटी नगर की ओर जा सकेंगे।

 

MUST READ : Monsoon Alert : बंगाल की खाड़ी में सिस्टम हुआ मजबूत, 24 घंटे में बेहद भारी बारिश की चेतावनी


– भारत टॉकीज से टीटी नगर की ओर आने वाली मिनी बसें भारत टॉकीज से होते हुए ऐशबाग फाटक, पुल बोगदा, बोर्ड ऑफिस चौराहे से होते हुए जाएंगी। वहीं टीटी नगर से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली मिनी बसें अपैक्स बैंक, लिंक रोड-1 से होते हुए बोर्ड ऑफिस चौराहा, मैंदा मिल, धर्मकांटा, ऐशबाग फाटक से भारत टॉकीज होते हुए जाएंगी।

इन रास्तों से कर सकेंगे प्रवेश

पासधारी: अतिथियों के लिए तीन रंग के पास जारी किए गए हैं। जिनके पास लाल रंग का पास है वह सत्कार द्वार से (होमगार्ड कार्यालय के सामने) प्रवेश कर सकेंगे।

नीले रंग के पासधारी विजय द्वार (पुलिस पेट्रोल पंप के सामने) से प्रवेश कर सकेंगे। वहीं हरा रंग के पासधारी आईटीआई गेट (पुरानी दूध डेरी) से प्रवेश करेंगे।

बिना पासधारी: बिना पासधारी प्रबंध द्वार से प्रवेश करेंगे इसके बाद अपने दो पहिया वाहन को बैण्ड स्कूल के मैदान पर पार्क करेंगे।

 

MUST READ : Raksha bandhan song mp3 : राखी पर ये 10 गाने जो आज भी हैं सदाबहार, देखें गानों की पूरी लिस्ट

 

स्टूडेंट: गेट-6 से प्रवेश :

छात्र-छात्राओं को लेकर आने वाले वाहन गेट-6 के सामने से प्रवेश कर बच्चों को उतारकर वाहन बैण्ड स्कूल के सामने लाल परेड ग्राउण्ड पर पार्क होंगे।


यहां पार्क करें वाहन

– सत्कार द्वार से प्रवेश करने वाले लाल पासधारी आम बगिया वाले ग्राउण्ड पर वाहन पार्क करेंगे।
– विजय द्वार से प्रवेश करने वाले नीले पासधारी बॉलीवॉल मैदान के पास पार्क करेंगे। दो पहिया वाहन सड़क के दाहिनी तरफ हॉर्स राईडिंग स्कूल ग्राउण्ड पर पार्क करेंगे।
– गेट-6 से प्रवेश करने वाले अतिथिगण अपने वाहन को बैण्ड स्कूल के सामने वाले मैदान पर पार्क करेंगे।
– आइटीआई गेट से प्रवेश करने वाले हरे पासधारी अपने वाहन को आइटीआई मैदान पर पार्क कर सकेंगे।

 

MUST READ : Raksha bandhan 2019 : इस बार राखी का त्योहार रहेगा खास, जानिए शुभ मुहूर्त

 

राजधानी में पुलिस सतर्क, बरती जा रही चौकसी

राजधानी पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा के लिहाज से चौकसी बढ़ा दी है। मुख्य बाजारों के आसपास जवानों को तैनात कर दिया गया है। सीमावर्ती इलाकों को सील कर दिया गया है। बाजार और शहर की सुरक्षा की जिम्मेदारी सभी थाना प्रभारियों को सौंपी गई है।

डीआइजी इरशाद वली ने राजधानी में अमन, शांति और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किराएदार वेरिफिकेशन और गाडिय़ों की चेकिंग में पुलिस को सहयोग करने के लिए कहा। बम निरोधक स्टाफ के साथ चप्पे-चप्पे पर जांच चल रही है। राजधानी के आसपास नजर रखने के लिए पुलिस के 100 अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। शहर में जनरल अलर्ट जारी किया गया है।

कैदी रिहा होंगे

स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश की जेलों में बंद 190 आजीवन कारावास के कैदी रिहा होंगे। भोपाल केंद्रीय जेल से 12 कैदियों को रिहा किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो