script15 सितंबर राशिफल: आज का दिन विशेष संयोगों के कारण इन राशियों को देगा बड़ी खुशखबरी , जानिए अपना राशिफल | 15 september 2018 Ka Rashifal Cancer aaj ka rashifal in hindi | Patrika News

15 सितंबर राशिफल: आज का दिन विशेष संयोगों के कारण इन राशियों को देगा बड़ी खुशखबरी , जानिए अपना राशिफल

locationभोपालPublished: Sep 14, 2018 06:56:07 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

15 सितंबर राशिफल: आज का दिन विशेष संयोगों के कारण इन राशियों को देगा बड़ी खुशखबरी , जानिए अपना राशिफल

15 september 2018 Ka Rashifal

15 september 2018 Ka Rashifal

भोपाल। 15 सितंबर 2018 दिन शनिवार को विशेष संयोग बनने के कारण कुछ राशियों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि इन दिनों गणेश जी की कृपा सभी राशियों पर बनी रहने वाली है जिसके चलते किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल…..

15 september 2018 Ka Rashifal

मेष राशि

मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में बार-बार हो रहे नुकसान से चिंतित रहेंगे। विवाद से हानि संभव है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। भय व चिंता सताएंगे। शत्रु शांत रहेंगे।

वृषभ राशि

नए लोगों से संपर्क आगे बढ़ने में मददगार साबित होगा। वाहन सुख मिलेगा। घर, परिवार की‍ चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी।

मिथुन राशि

परिवार के लोगों की नासमझी की वजह से क्रोधित होंगे। राजनीती में नाम कमाने के लिए अधिक मेहनत करना होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यवसायिक उन्नति होगी। नेत्र पीड़ा संभव है। फालतू खर्च होगा। परिश्रम अधिक होगा।

कर्क राशि

मन में प्रसन्नता रहेगी। समय पर कार्य होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। विदेश जाने के प्रबल योग बन रहे हैं।

सिंह राशि

आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है। मेहनत का फल न मिलने से क्रोध व दुःख होगा। कलह व हानि संभव है। चिंताजनक समाचार मिल सकता है। किसी के निजी झंझटों में न पड़ें।

कन्या राशि

जीवनसाथी के साथ मतभेद होगा। आय के नए स्त्रोत हाथ आएंगे। संतो का सानिध्य प्राप्त होगा। शरीर कष्ट रह सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।

तुला राशि

कार्य की अधिकता रहेगी। संतान की उन्नती से खुश होंगे। राजकीय कोप का सामना कर पड़ सकता है, सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभ समाचार मिलेंगे, लाभ होगा।

वृश्चिक राशि

आप की भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। धर्म से जुडी यात्रा सफल रहेगी। विवेक से कार्य करें। सफलता मिलेगी।

धनु राशि

परिवार में किसी समारोह की रुपरेखा बनेगी। बड़े खर्च सामने आएंगे। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। चिंता, भय व तनाव का वातावरण रहेगा। पिता के साथ मतभेद संभव है।

मकर राशि

व्यवसायिक बकाया वसूली होगी। अस्वस्थता रहेगी। संतान के विवाह कि चिंता बढ़ सकती है। यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में टकराव संभव है।

कुंभ राशि

व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। जो लाभान्वित करेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। शत्रु आप के कार्यों में अवरोध पैदा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में भय व कष्ट का माहौल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा।

मीन राशि

आज आप की धार्मिक आस्था बढ़ेगी। भवन के निर्माण में आ रही प्रशासनिक बाधा दूर होगी। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी, बड़ा निवेश कर के जोखिम न लें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो